कभी इतराईं तो कभी झटकी जुल्फें, 22 साल की इस स्टारकिड ने ऐसे गिराई हुस्न की बिजली!

ये स्टारकिड्स का दौर है.. अगर ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि सितारों से ज्यादा उनके बच्चे खबरों का हिस्सा रहते हैं और उनकी स्टाइल और लुक्स की तारीफ होती रहती है। कई बार स्टारकिड्स इतने बोल्ड लुक्स में नजर आते हैं कि लोग उनको ट्रोल भी करते दिख जाते हैं। हालांकि इस वक्त भी ऐसी की एक स्टारकिड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी हॉट लग रहीं हैं।
हम बात कर रहे हैं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की जो कि फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं।
इस दौरान पलक ने 'ऑलमोस्ट लव विद डीजे मोहब्बत' की विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत की, जहां उन्होने ऑलिव ग्रीन ऑफ शोल्डर टॉप पहन रखा था, जिसे उन्होंने शॉर्ट लेदर स्कर्ट और स्नीकर्स के साथ पेयर किया था।

उनकी तारीफ करते दिखे
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग उनकी तारीफ करते दिखे। पलक ने इस दौरान कभी अपनी जुल्फें सवारीं तो कभी स्टाइल से कैमरे की तरफ पोज किया।

सोशल मीडिया पर काफी प्यार दे रहे हैं
इतरानी हुईं एक्ट्रेस को फैंस सोशल मीडिया पर काफी प्यार दे रहे हैं। स्क्रीनिंग की बात करें तो इसमें पलक के अलावा आर्यन खान, खुशी कपूर, जावेद अख्तर, राधिका आप्टे, अलाया एफ, पूजा बेदी सहित कई अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

सिंड्रेला
पलक तिवारी ने अभी तक एक गाना सिंड्रेला किया है जो कि काफी बड़ा हिट हुआ था। इस गाने ने सामने आकर धमाका कर दिया था और उनको अपनी मां की तरह की उपलब्धि मिल गई थी।

श्वेता तिवारी ने इस तरह से कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया
अक्सर उनको लेकर खबरें आती रहती हैं कि वो काफी जल्दी बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी और इसके लिए वो तैयारी कर रहीं हैं। हालांकि श्वेता तिवारी ने इस तरह से कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन वो टीवी पर छाई रहीं हैं।

धड़ल्ले से वायरल
अब पलक तिवारी का करियर कैसा होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications