इफ्तार पार्टी में भी नहीं मानी ये हसीना, पहुंची ऐसे बोल्ड अंदाज में

Palak Tiwari and Pooja Hegde look at Baba Siddiqui Iftar party: हर साल रमजान के महीने में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी की चर्चा होती है। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में हर साल सितारों का जमावड़ा लगता है और इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ। रविवार को बाबा सिद्दीकी ने हमेशा की तरह इस साल भी भव्य इफ्तार पार्टी दी जिसमें सलमान खान समेत कई स्टार्स ने शिरकत की।
लेकिन, सबसे अधिक अगर किसी ने पापाराजी और लोगों का ध्यान खींचा तो वो पलक तिवारी और पूजा हेगड़े हैं। दोनों बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बोल्ड लुक में नजर आईं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। दोनों ही अभिनेत्रियों ने ब्लैक आउटफिट में कहर बरपाया।
पलक तिवारी ने काले रंग का लहंगा पहना था। लहंगे में पलक तिवारी अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। पार्टी के दौरान बाबा सिद्दीकी के साथ पलक तिवारी ने पोज दिया। उनके इस बोल्ड लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इफ्तार पार्टी में रिविलिंग आउटफिट पहनने के लिए कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
वहीं, पूजा हेगड़े इस पार्टी में ब्लैक रंग की साड़ी में पहुंची थी। पूजा हेगड़े भी साड़ी में अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। न्यूड मेकअप के साथ पूजा हेगड़े ने बन बनाया था और साथ ही बेहद कम एसेसरीज में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
बता दें कि पूजा हेगड़े और पलक तिवारी सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने 2021 में हार्डी संधू के गाने 'बिजली बिजली' म्यूजिक वीडियो से करियर की शुरुआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications











