पलक तिवारी को गाड़ी में खींचकर बैठाते नजर आए इब्राहिम अली खान, फैन्स बोले- कुछ गड़बड़ है...

Rumoured Couple Palak tiwari and Ibrahim ali khan Spotted in Public area: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim ali khan) अपने स्टाइल के साथ ही अपने काम को लेकर भी सुर्खियों में हैं, लेकिन इससे ज्यादा सैफ के लाडले इब्राहिम अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, बीते कई महीनों से पलक तिवारी (Palak Tiwari) और इब्राहिम अली खान को साथ में देखा जा रहा है। इब्राहिम पलक को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। फिलहाल तो माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कभी दोनों थिएटर में देखे जाते हैं तो कभी दोनों को वेकेशन से लौटते देखा जाता है। वहीं हाल ही में इब्राहिम और पलक को फिर देखा गया जहां इब्राहिम की इस हरकत ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
साथ में नजर आए पलक और इब्राहिम
हाल ही में इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को साथ में देखा गया। जहां पलक तिवारी बॉडीकॉन टॉप और ट्राउजर में नजर आईं वहीं इब्राहिम कैजुअल लुक में दिखे। दोनों ही ब्लैक कलर की ट्यूनिंग सेट करते नजर आए। दोनों जैसे ही डिनर से लौटे पैपराजी ने पलक को घेर लिया। इसने में इब्राहिम ने पलक का हाथ पकड़ कर उन्हें खींचकर गाड़ी में बैठाया। इब्राहिम पैपराजी के सवालों से पलक को प्रोटेक्ट करते नजर आए।
यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
इस वीडियो को देख यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा पलक काफी स्टाइलिश आउटफिट कैरी करती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस काफी अच्छा है तो वहीं दूसरे ने कहा आप दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं। वहीं ट्रोलर्स ने भी जमकर दोनों को ट्रोल किया। एक ने लिखा पहली बार तो पलक ने बुरी तरह मुंह छिपा लिया था। आज मम्मी नहीं डांटेंगी तो वहीं दूसरे ने कहा ऐसे कौन खींचकर गाड़ी में बैठाता है कुछ तो गड़बड़ है दया।


Click it and Unblock the Notifications