'पल पल दिल के पास' TRAILER: करण देओल और सहर बाम्बा की क्यूट सी लव- स्टोरी
सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में करण के साथ सहर बाम्बा डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर से कहा जा सकता है कि यह एक क्यूट सी रोमांटिक लव स्टोरी है। इस फिल्म का निर्देशन खुद सनी देओल ने किया है। रोमांटिक- ड्रामा फिल्म पल पल दिल के पास 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।
सनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म को सनी सांउड्स और जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। इसकी ज्यादातर शूटिंग मनाली में की गई है। दिल्लगी और घायल वन्स अगेन के बाद यह बतौर निर्देशक सनी देओल की तीसरी फिल्म है।

सबकी उम्मीदों से अलग सनी देओल अपने बेटे को एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि रोमांटिक फिल्म के साथ लांच कर रहे हैं। ट्रेलर एडवेंचर और रोमांटिक लम्हों से भरा है। ये एक एडवेंचर ट्रिप की कहानी है, जहां हीरो- हीरोइन को एक दूसरे के लिए प्यार का अहसास होगा।
यहां देंखे ट्रेलर-
सुपरस्टार धर्मेंद ने भी अपने पोते करण देओल की डेब्यू पर उत्साह जताया है। उन्होंनेएक पोस्ट लिखा- पल पल दिल के पास में करण देओल और सहर ने काफी अच्छा काम किया है और दोनो को उनकी पहली फिल्म के शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











