'पल पल दिल के पास' का टाइटल ट्रैक रिलीज- रोमांस करते दिख रहे हैं करण देओल- VIDEO
सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है। जहां करण और सहर रोमांस करते दिख रहे हैं। गाने को आवाज़ दी है अरिजीत सिंह और परंपरा ठाकुर ने। वहीं गाने को सचेत परम्परा ने कंपोज किया है। करण देओल की यह डेब्यू फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लोग सनी देओल के बेटे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज हो रही है।
इस रोमांटिक गाने में करण और सहर के बीच अच्छी कैमिस्ट्री दिख रही है। 'पल पल दिल के पास' एक लव स्टोरी है, जिसका निर्देशन खुद सनी देओल ही कर रहे हैं।फिल्म को सनी सांउड्स और जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। दिल्लगी और घायल वन्स अगेन के बाद यह बतौर निर्देशक सनी देओल की तीसरी फिल्म है। सबकी उम्मीदों से अलग सनी देओल अपने बेटे को एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि रोमांटिक फिल्म के साथ लांच कर रहे हैं।

अपने बेटे को लांच करने की बात पर सनी देओल ने कहा- मुझे मेरे पापा ने लांच किया था.. आज मैं अपने बेटे को लांच कर रहा हूं। करण अपने एक्टिंग करियर को लेकर काफी गंभीर है। वहीं मुझे खुशी है जी स्टूडियो ने इस प्रोजेक्ट में हाथ मिलाया है।
सुपरस्टार धर्मेंद ने भी अपने पोते करण देओल की डेब्यू पर उत्साह जताया है। उन्होंनेएक पोस्ट लिखा- पल पल दिल के पास में करण देओल और सहर ने काफी अच्छा काम किया है और दोनो को उनकी पहली फिल्म के शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











