First LOOK: सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म- पल पल दिल के पास
सनी देओल के बेटे करण देओल अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में करण के साथ डेब्यू कर रही हैं सहर लांबा। फिल्म का निर्देशन सनी देओल ने ही किया है। पोस्टर के साथ फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी।
सनी देओल ने फिल्म पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- An adventurous love story filled with magical moments. Get ready for a story which will be forever etched in your heart... #PalPal❤KePaas in cinemas on 19th July. सनी देओन ने अपने ट्वीट में अपने बेटे करण देओल की फिल्म की सक्सेस के लिए फैंस के दुआएं मांगी हैं।

सनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म को सनी सांउड्स और जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। इसकी ज्यादातर शूटिंग मनाली में की गई है। कोई शक नहीं कि इस पोस्टर के साथ फैंस करण के डेब्यू का इंतजार करेंगे। पोस्टर्स में करण कुछ शर्मीलें लेकिन रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
दिल्लगी और घायल वन्स अगेन के बाद यह बतौर निर्देशक सनी देओल की तीसरी फिल्म है। अपने बेटे को लांच करने की बात पर सनी ने कहा- मुझे मेरे पापा ने लांच किया था.. आज मैं अपने बेटे को लांच कर रहा हूं। करण अपने एक्टिंग करियर को लेकर काफी गंभीर है। वहीं मुझे खुशी है जी स्टूडियो ने इस प्रोजेक्ट में हाथ मिलाया है।


Click it and Unblock the Notifications