शाहरुख देशभक्त बनिए, लेकिन बदनामी की कीमत पर नहीं, बॉलीवुड चोर है- पाकिस्तानी एक्ट्रेस का आरोप
पाकिस्तान की लोकप्रिय एक्ट्रेस मेहविश हयात ने शाहरुख खान के साथ पूरे बॅालीवुड पर करारा प्रहार किया है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार सोशल मीडिया पर तीखी तकरार शुरू है। आर्टिकल 370 पर भारतीय सरकार के फैसले के कारण पाकिस्तान और भारतीय कलाकारों के बीच मनमुटाव की कई खबरें सामने आती रहती हैं।
खासकर कई बड़े स्टार्स इसका निशाना बनते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान ने आर्टिकल 370 का फैसला देखते हुए पाक में बॅालीवुड को पूरी तरह से बैन कर दिया।

इसके बाद भी बॅालीवुड से जुड़ी कुछ चीजों पर पाकिस्तान की तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है। इस बार मेहविश हयात ने अपने ट्वीट में बॅालीवुड को झूठा और चोर बताया है।


Click it and Unblock the Notifications