तब्बू ने की 'तो बात पक्की'

By Neha Nautiyal
तब्बू ने की 'तो बात पक्की'

अरसे बाद फ़िल्म अभिनेत्री तब्बू किसी फ़िल्म में प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगी. इस सप्ताह रिलीज़ होने वाली फ़िल्म ‘तो बात पक्की’ में वो शरमन जोशी और वत्सल सेठ के साथ नज़र आएंगीं.

बतौर अभिनेत्री उनकी आख़िरी फ़िल्म ‘चीनी कम’ 2007 में आई थी.

तब्बू इस फ़िल्म को करने की पीछे वजह बताती हैं, “मुझे इस फ़िल्म का किरदार दिलचस्प लग रहा था. साथ ही कहानी काफ़ी मंनोरंजक थी और मेरा मन भी अरसे से एक मंनोरजंक फ़िल्म करने का कर रहा था.”

फ़िल्म के निर्देशक केदार शिंदे कहते हैं कि ‘तो बात पक्की’ एक फ़ेमिली फ़िल्म है.

शिंदे कहते हैं, “इस फ़िल्म को सारा परिवार मिलकर देख सकता है. हम सभी बासु चटर्जी, ऋषिकेश मुखर्जी और राजश्री की फ़िल्मों के सराहते आए हैं. ये फ़िल्म भी कुछ वैसी ही है.”

‘तो बात पक्की’ में तब्बू का किरदार अपनी बहन के लिए एक बेहतरीन वर की खोज कर रहा है.

शरमन जोशी ने जिन दो फ़िल्मों में वाहवाही लूटी है उन दोनों ही में वो आमिर ख़ान के साथ दिखे हैं.

‘रंग दे बसंती’ और ‘थ्री इडियट्स’ में उनका काम काफ़ी सराहा गया है.

जोशी कहते हैं कि उन्हें ये फ़िल्म करने में काफ़ी मज़ा आया और उन्होंने अपने रोल पर काफ़ी मेहनत की है, बाक़ी अब दर्शकों के हाथ में है.

निर्देशक केदार शिंदे की ये पहली हिंदी फ़िल्म है और वो तब्बू जैसी अदाकारा के साथ काम करके बहुत ख़ुश हैं.

शिंदे कहते हैं कि ‘चीनी कम’ देखने के बाद उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि बतौर अभिनेत्री तब्बू की अगली फ़िल्म के निर्देशक वो ख़ुद होंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X