धुरंधर के जवाब में पाकिस्तानियों ने बनाई 'मेरा ल्यारी', बिके सिर्फ 22 टिकट, हो रही है फजीहत!
Mera Lyari Movie Flop: धुरंधर ने रिलीज होकर कितना तगड़ा धमाका किया था ये बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन धुरंधर और धुरंधर 2 देखकर पाकिस्तान की छाती पर सांप लोट गया है।

इसके बाद पाकिस्तानियों ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हो रही है। दरअसल उन लोगों ने एक फिल्म बनाई जिसका नाम 'मेरा ल्यारी' रखा गया था। कहा जा रहा था कि ये आदित्य धर की धुरंधर के लिए पाकिस्तान का जवाब है।
लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जो हाल हुआ वो काफी हैरान करने वाला है। कहा रहा है कि फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई है और किसी ने टिकट तक खरीदने की जहमत नहीं की।
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप
पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो ये फिल्म 8 मई को रिलीज हुई थी। हैरान करने वाली बात ये है कि फिल्म के कुल 22 टिकटें ही बिके जो कि यकीन करने लायक नहीं था।, जैसे ही पाकिस्तानी थिएटर्स ने इस फिल्म की हालत देखी तो इसको तुरंत हटा दिया गया। मेकर्स को लगा था कि धुरंधर के ल्यारी सुर्खियों में है और इससे उनको फायदा हो सकता है। हालांकि पाकिस्तानी दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया और फिल्म देखने नहीं पहुंचा। जबकि बैन के बाद भी धुरंधर और धुरंधर 2 को पूरे पाकिस्तान ने देखा था।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
मेरा ल्यारी की ऐसी दुर्गति देखकर लोगों के ढेरों कमेंट्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वे 22 लोग कौन थे?'' एक ने लिखा, ''फ़िल्में आनंद बल दिखा रही हैं।'' एक ने लिखा, ''इसको कहते हैं गजब बेज्जती।'' एक ने लिखा, ''कौन देखता है ऐसी फज़ूल फिल्में। जिस में ना कोई आइटम सॉन्ग हो और ना कोई सुंदर हीरोइन।'' एक ने लिखा, ''इनकी अपनी ही दुनिया है।''


Click it and Unblock the Notifications
