पाकिस्तानियों का दोगला चेहरा! विरोध के बाद भी धुरंधर को बना डाला नंबर, पाईरेसी ने तोड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar in Pakistan: पाकिस्तानियों के लिए अगर 'दोगला' शब्द इस्तेमाल किया जाए तो गलत नहीं होगा। इसका कारण ये है कि फिल्म धुरंधर को इन लोगों ने बैन कर दिया था। पाकिस्तान में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया गया लेकिन फिर कुछ ऐसा कर डाला जो कि कई सवाल खड़े करता है।

अपनी फर्जी देशभक्ति को पाकिस्तानियों फिर से साबित कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म धुरंधर ने पाईरेसी के जरिए डाउनलोड होने वाली सारी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।
जी हां, खबरें हैं कि इस फिल्म के पाकिस्तान में करीब 30 लाख से अधिक अवैध डाउनलोड हुए हैं जो कि एक चौकाने वाला आंकड़ा है। अब सवाल खड़ा होता है कि अगर इस फिल्म को देखना ही था तो चोरी से क्यों देखा? थिएटर्स में रिलीज होने देते और धड़ल्ले से देखते।
क्या किया बैन?
आदित्य धर ने इस फिल्म को निर्देशित किया था जो कि पूरी तरह से पाकिस्तान के बैकग्राउंड पर आधारित थी। कैसे एक इंडियन जासूस पाकिस्तान जाता है और वहां पर अपने मिशन को अंजाम देता है। इस दौरान पाकिस्तानी गैंगस्टर और राजनेताओं को एक्सपोज करने वाली इस फिल्म ने पूरी दुनिया में धमाका किया है और कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन किया गया क्योंकि वो पाकिस्तान की सच्चाई लोगों के सामने रख रही थी। रणवीर सिंह ने लीड रोल में कहर ढाया है लेकिन अक्षय खन्ना ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।
रईस को छोड़ा पीछे
इसक पहले पाकिस्तान में पाईरेसी करके शाहरुख खान की रईस और रजनीकांत की 2.0 को देखा गया था। लेकिन इस फिल्म ने इसको भी पीछे छोड़ दिया है। कानूनी रुप से बैन होने के बाद भी इस तरह का रिस्पॉन्स काफी हैरान करने वाला है। इसके अलावा इस फिल्म का गानों पर पाकिस्तानियों की रील्स भी काफी वायरल हुई हैं जिनमें fa9la नंबर वन पर है।


Click it and Unblock the Notifications