पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल से भारत ने हटाया बैन, कई पाक सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट भी हुए विजिबल

Pakistani YouTube Channel

Pakistani YouTube Channel restored in India: अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक भयानक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 टूरिस्ट्स की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया और 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम से पाकिस्तान और पीओके (पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर) में मौजूद आतंकी ठिकानों के खिलाफ कड़ा सैन्य अभियान शुरू किया।

सिर्फ सीमा पर ही नहीं, डिजिटल मोर्चे पर भी कार्रवाई की गई। भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया। सरकार और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों का मानना था कि जो कलाकार भारत के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें भारतीय दर्शकों से शोहरत और कमाई करने का हक नहीं होना चाहिए। इस दौरान कई फिल्म प्रोजेक्ट्स और ब्रांड डील्स भी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ कैंसिल कर दी गईं।

अब बैन में थोड़ी ढील

जैसे-जैसे हालात फिर से नॉर्मल हो रहे हैं, कुछ पाकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में दोबारा दिखने लगे हैं। युमना जैदी, अहद रजा मीर और दानिश तैमूर अब भारतीय इंस्टाग्राम यूजर्स को फिर से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी भी हानिया आमिर, माहिरा खान और फवाद खान जैसे बड़े नाम भारत में ब्लॉक हैं और उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स की भी वापसी

इंस्टाग्राम के साथ-साथ, पाकिस्तानी डेली ड्रामों के कई पॉपुलर यूट्यूब चैनल्स भी भारत में फिर से देखने को मिल रहे हैं। अब फैंस अपने पसंदीदा शो बिना किसी रुकावट के देख पा रहे हैं।

भारत में दोबारा दिखाई दे रहे टॉप चैनल्स:

Green TV Entertainment

ARY Digital HD

HUM TV

Har Pal Geo

जब ये चैनल ब्लॉक किए गए थे, तब कई लोलिवुड क्रिएटर्स ने बैकअप चैनल्स बना लिए थे ताकि दर्शकों से जुड़ाव बना रहे। अब ओरिजिनल चैनल्स की वापसी से फैंस ने राहत की सांस ली है।

पाकिस्तानी कलाकारों का रिएक्शन

जब यह बैन लगाया गया, तो कई पाकिस्तानी कलाकार हैरान और नाराज हो गए थे। कुछ ने सोशल मीडिया पर इमोशनल मैसेज लिखे, तो कुछ ने इस फैसले का मजाक उड़ाते हुए VPN का सहारा लेने की बात कही।

More from Filmibeat

Read more about: pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X