..................... पाकिस्तानी लेखक ने शाहरुख खान की पठान को किया क्रिटिसाइज Pakistani writer Yasir Hussain criticized Shahrukh Khan's Pathan, said- 'Videogame without story' - Hindi Filmibeat

Pathaan- पाकिस्तानी लेखक ने शाहरुख खान की पठान को किया क्रिटिसाइज, बोले- 'बिना स्टोरी का वीडियो गेम'

shahrukh khan, pathaan

शाहरुख खान ने फिल्म पठान के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था और इस वक्त इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि इस दौरान कई विवाद हुए लेकिन फिल्म ने इसके बाद भी कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनको शाहरुख खान की इस फिल्म में काफी कमी लगी है और उन्होने इसको एक ऐसा वीडियो गेम बता दिया है जिसमें किसी तरह की कोई स्टोरी नहीं है।

जी हां, हम बात कर रहे एक पाकिस्तानी लेखक की जिनका नाम यासिर हुसैन है। उन्होने हाल ही में फिल्म पठान देखी और इसका रिव्यू किया है। सिद्धार्थ आनंद फिल्म, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं,

Shahrukh Khan और Gauri Khan की अनदेखी तस्वीर वायरल, अलाना की शादी में खूब की मस्ती!1

अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई, जिसने दुनिया भर में 1046 करोड़ से अधिक की कमाई की। पाकिस्तानी लेखक ने इस फिल्म को देखने के बाद कहा है, ''ये एक एक बिना स्टोरी वाला वीडियो गेम है।''

इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर उनका ये बयान चर्चा में है और शाहरुख खान के फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है और अक्सर उनके फैंस उनकी हर बात को डिफेंड करने के लिए मौजूद रहते हैं।

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस वक्त फिल्म डंकी और जवान को लेकर बिजी हैं और इस साल के अंत तक वो इस फिल्म से कमाल करने वाले हैं। जवान की बात करें तो एक बार फिर से वो ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखेंगे और डंकी में वो लोगों को हंसाने के लिए आ रहे हैँ। शाहरुख खान के डंकी में तापसी पन्नू और जवान में नयनतारा नजर आने वाली हैं।

Read more about: shahrukh khan pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X