सचिन मीणा का खत्म हुआ सीमा हैदर के लिए प्यार, गुस्से में आकर बिगाड़ दिया पूरा चेहरा

Seema Haider got injured Latest Video Viral: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। कभी उनके रोमांटिक वीडियो वायरल होते हैं तो कभी वे अपने एक्स हसबैंड पर नाराजगी जताती नजर आती हैं। कभी वे डांस वीडियो शेयर करती हैं तो कभी प्रधानमंत्री की भविष्यवाणी करती नजर आती हैं, लेकिन हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर चोटिल हैं।
क्या हुई सीमा सचिन में मार पीट
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कहीं सीमा हैदर की आंख पर गहरे चोट के निशान हैं तो कहीं देखा जा सकता है कि उनके होंठ कटे हुए हैं। बुरी तरह से उनके चेहरे पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को देखते हुए फिलहाल तो सीमा हैदर के मुंह बोले भाई और वकील एपी सिंह का एक बयान जारी हुआ है। इस बयान में वे कहते हैं कि पाकिस्तानी यूट्यूबर पर सीमा हैदर के फेक वीडियो बना कर वायरल करना आरोप लगाया है। वे आगे कहते हैं कि पाकिस्तान में एआई के जरिए सीमा का इस तरह का वीडियो बना कर वायरल किया गया है। ऐसा कुछ भी नहीं है सीमा और सचिन आराम से रह रहे हैं।
अवैध रूप से भारत आईं थीं सीमा हैदर
आपको बताते चलें कि PUBG पर मिले सीमा सचिन ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी। 13 मई को सीमा अवैध रूप से चार बच्चों को लेकर भारत आई थीं। इस मामले के पता चलने पर 4 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन 7 जुलाई को स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत भी दे दी थी। सीमा कहती हैं कि वह पूरी तरह से भारत की हो चुकी हैं वह हर त्योहार खुशी खुशी मनाती हैं वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं।


Click it and Unblock the Notifications