..................... Pakistani woman Seema Haider admitted to Hospital, before child birth, video viral - Hindi Filmibeat

डिलीवरी से पहले अस्पताल में भर्ती हुईं Seema Haider, लगी ऑक्सीजन बिगड़ी तबीयत

Seema Haider

Pakistani woman Seema Haider admitted to Hospital: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अपने यूट्यूब वीडियोज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि सीमा हैदर अपने खास अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। कभी वह सचिन के साथ रोमांस करती दिखती हैं तो कभी वह अपने ससुराल में जमकर डांस करती नजर आती हैं। इतना ही नहीं सीमा हैदर वीडियो में पाकिस्तान और अपने एक्स हसबैंड गुलाम हैदर के बारे में तरह-तरह की बातें करती नजर आती हैं। इस तरह से भी सीमा जमकर हेडलाइन बटोरती हैं।

सीमा हैदर की बिगड़ी तबीयत
फिलहाल तो आपको बता दें कि सीमा हैदर प्रेग्नेंट है वह जल्द ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। सचिन और सीमा के घर में खुशियां आएं इससे पहले ही सीमा अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। जी हां, हाल ही में सचिन मीणा ने सीमा हैदर के कई वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि सीमा हैदर के ऑक्सीजन लगी है। वहीं अन्य वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर के ड्रिप चढ़ती नजर आ रही है। सीमा हैदर ने खुलकर नहीं बताया कि उन्हें किस लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि सीमा की जल्द ही डिलीवरी हो सकती है इसीलिए घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं।

घर वाले रख रहे हैं खास ख्याल
सचिन मीणा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन लगातार अस्पताल में सीमा हैदर के साथ हैं। वहीं सीमा के ससुराल वाले खासतौर पर उनकी सास और चचिया सास सीमा का खाल ख्याल रख रही हैं। सीमा हैदर के लिए घर से खाना आ रहा है। और बाकी घर वाले भी उनसे मिलने आ रहे हैं। बता दें कि सीमा के इन वीडियोज पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- लगता है कि जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है वहीं दूसरे ने कहा-सीमा आप जल्द ही ठीक जो जाओ और खुशखबरी सुनाओ।

Read more about: seema haider sachin meena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X