पाकिस्तान महिला ने इस तरह पार की भारत की सरहद, सीमा हैदर से अलग है जावरिया खानम की कहानी...

jawaria khanam, seema haider

Pakistani Woman In India- सीमा हैदर के बाद कुछ दिन से खबर थी कि एक और पाकिस्तान लड़की का दिन भारत एक लड़के पर आ गया है। इस पाकिस्तानी महिला का नाम जावरिया खानम है जो कि इंडिया के कोलकाता निवासी समीर खान से प्यार करती है और शादी करने के लिए सीमा पार कर गई है।

पाकिस्तान महिला ने मंगलवार को सरहदों की परवाह किए बगैर अमृतसर में अटारी-वाघा से होते हुए इंडिया में कदम रखा। गौरतलब है कि जावरिया खानम और समीर साल 2024 के शुरु होते ही निकाह करेंगे।

जावरिया पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है और वो अमृतसर जिले के अटारी से भारतीय सीमा में आईं है। यहां पर उसको रिसीव करने के लिए उसका मंगेतर समीर खान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।

इस दौरान उनका स्वागत ढोल की थाप पर हुआ था। रिपोर्ट्स से जानकारी आई है कि जावरिया खान को 45 दिनों का वीज़ा दिया गया है। इसके पहले COVID महामारी के कारण करीब पांच साल उनकी एंट्री को रोका हुआ था।

सीमा हैदर पार्ट 2

लोग जावरिया खानम को सीमा हैदर से तुलना कर रहे हैं और उनको पार्ट 2 कहकर बुला रहे हैँ। हालांकि दोनों कहानियां एक दूसरे से अलग हैं। सीमा हैदर शादीशुदा थीं और अपने 4 बच्चों के साथ उन्होने इंडिया में चोरी छुपे एंट्री मारी थी। हालांकि जावरिया बकायदा लीगली वीजा लेकर भारत आईँ हैं और वो अपने मंगेतर से शादी करने वाली हैं।

नहीं आया सीमा हैदर का रिएक्शन

भारत से पाकिस्तान गई अंजू को लेकर सीमा अक्सर बात करती है लेकिन जावरिया को लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है। सीमा हैदर इस वक्त इंडिया में काफी मशहूर हैं। लोगों को सीमा पसंद आ रही हैं लेकिन जावरिया को लेकर क्या होगा ये वक्त तय करेगा।

Read more about: jawaria khanam seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X