वीना की भारत में नहीं गली दाल, याद आया पकिस्तान

Veena-Malik
मैंच फिक्सिंग से सुर्खियों में आयीं और बिग बॉस से पॉपुलर बनीं मॉडल-एक्ट्रेस वीना मलिक का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भी भारत में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वो अपने वतन में ही रहेंगी क्योंकि मुसीबत से भागना कोई विकल्प नहीं हैं। अब सवाल ये उठता है कि अगर वीना मलिक भारत नहीं आयेगी तो जायेंगी कहां?

पाकिस्तान में कोई उन्हें रहने नहीं दे रहा, भारत के अलावा शरण कहां मिलेगी उनको। अभिनेता अस्मित पटेल से नजदीकियों के कारण चर्चा में आयीं वीना मलिक के दोस्त अस्मित के पास ना तो पैसे है और ना ही काम। अपनी बहन की तरह ही अस्मित भी इन दिनों काम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में जब खुद की हालत पतली हो तो वो वीना को क्या खाक संभालेगें?

वैसे भी अगर ये सोच भी लिया जाये की वीना मायानगरी में शरण ले भी ले तो क्या उन्हें शिवसेना और मनसे परिवार रहने देगा? अरे जिन्हें वीना का बिग बॉस में रहना नामंजूर था वो भला मुंबई में रहना कैसे बर्दाश्त कर पायेगें। रही बात पाकिस्तान कि तो वीना को आज आतंकी धमकी मिल रही है, उनके वतनवासी तो पहले ही उनसे नाराज थे।

कल तक पाक को छोड़ने का दावा करने वाली वीना को आज कैसे अपना वतन प्यारा लगने लगा और वो कहने लगी कि वो पाकिस्तान को छोड़कर कहीं नहीं जायेंगी। क्योंकि शायद उनके बॉय फ्रेंड अस्मित की सच्चाई उनके सामने आ गई जिसके चलते उन्हें समझ में आ गया कि वीना की मुंबई में दाल नहीं गलने वाली। इसलिए उन्होंने अपना राग बदल दिया है।

गौरतलब है कि वीना को तालिबान से एक धमकी भरा खत मिला था जिसमें उन पर बिग बॉस के घर में रहने के दौरान इस्लाम और पाकिस्तान के नाम का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। मॉडल से टीवी स्टार बनी वीना इस खत के मिलने के बाद खुद को असहाय महसूस कर रही हैं और उन्होंने दूसरे देशों में शरण लेने का फैसला किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X