..................... पाकिस्तानियों को क्यों लगी मिर्ची? सिद्धार्थ मल्होत्रा के Mission Majnu ट्रेलर को कर रहे हैं ट्रोल! Pakistani Troll Sidharth Malhotra look and accent in Mission Majnu Trailer - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानियों को क्यों लगी मिर्ची? सिद्धार्थ मल्होत्रा के Mission Majnu ट्रेलर को कर रहे हैं ट्रोल!

 mission majnu

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो चर्चा में हैं ही, इसके साथ वो अपनी अपकमिंग फिल्म मिशन मजनू को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं। लेकिन इस वक्त एक ऐसी खबर पड़ोसी मुल्क से सामने आ रही है जो कि शायद मिशन मजनू के मेकर्स और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाली है। दरअसल हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया था,

और इसके बाद से पाकिस्तानी उनको ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल इस फिल्म के कुछ हिस्से में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पाकिस्तानी का किरदार निभा रहे हैं जोकि पाकिस्तानी की जनता को बिल्कुल रास नहीं आया है।

उनका कहना है कि सिर्फ जरा सी उर्दू बोलने पर लोग पाकिस्तानी नहीं बन जाते हैं। इसके अलावा जो लुक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिया है इसपर भी वो लोग चिढ़ गए हैं और सोशल मीडिया पर बुरा भला कह रहे हैं।

आँख में सुरमा

आँख में सुरमा

पाकिस्तानियों के मुताबिक हर एक्टर सिर्फ आँख में सुरमा लगा लेता है, आदाब आदाब करता है और सिर पर टोपी लगा लेता है.. बस इसी तरह से पाकिस्तानियों को दर्शाया जाता है जो कि अब काफी पुराना हो चुका है।

एक यूजर ने लिखा

एक यूजर ने लिखा

एक यूजर ने लिखा, ''पाकिस्तान के बारे में ऐसी बकवास फिल्में बनाना बंद करें। वो नकली आदाब, टोपी, सुरमयी आंखें और मुहावरेदार कहानी.. बस करदो बस।''

आदाब वदाब और वो लुक

आदाब वदाब और वो लुक

इसके अलावा एक का कहना है, ''ये आदाब वदाब और वो लुक। भाई ये हमारा वाला पाकिस्तान नहीं कोई पैरेलल यूनिवर्स का पाकिस्तान दिखा दिया है गलती कहते हैं।''

सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर बात हो रही है

सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर बात हो रही है

जबकि एक का कहना है कि, ''भाई कौन से पाकिस्तानी सूरमा ये टोपी तवीज़ पहनते हैं अजीब।'' इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर बात हो रही है।

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अभिनेता रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं जो कि शानदार अदाकारा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X