पाकिस्तानी टिकटॉकर सुमीरा राजपूत की मौत ने हिलाया पाकिस्तान, बेटी बोली- 'मम्मी को जहर देकर मारा, क्योंकि...'

Sumeera Rajput

Pakistani TikToker Sumeera Rajput Death: पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ एक परिवार को तोड़कर रख दिया है, बल्कि पूरे पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

सुमीरा राजपूत की मौत

घोटकी जिले के बागो वाह इलाके में रहने वाली टिकटॉक पर मशहूर कंटेंट क्रिएटर सुमीरा राजपूत की अचानक मौत हो गई। वो अपने ही घर में संदिग्ध हालात में मृत पाई गईं। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उनकी 15 साल की बेटी ने जो आरोप लगाए हैं, वो रूह कंपा देने वाले हैं।

बेटी ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बेटी का कहना है कि उसकी मां को कुछ लोगों ने जहर देकर मार डाला, क्योंकि वे लोग सुमीरा पर जबरन शादी का दबाव बना रहे थे और जब उन्होंने इंकार किया, तो उन्हें जहरीली गोलियां दे दी गईं। सुमीरा की बेटी खुद भी एक कंटेंट क्रिएटर है और जिसके टिकटॉक पर 58 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन अब तक न तो कोई फॉर्मल FIR दर्ज हुई है और ना ही इन गिरफ्तारियों के पीछे की मुद्दा साफ हुई है। घोटकी के पुलिस अधिकारी अनवर शेख ने लड़की के बयान की पुष्टि तो की है, लेकिन जांच अभी भी शुरुआती दौर में है।

टिकटॉक की दुनिया का जाना-माना नाम

सुमीरा राजपूत सोशल मीडिया पर एक जानी-पहचानी शख्सियत थीं। टिकटॉक पर उनके लाखों लाइक्स और हजारों फॉलोअर्स थे। वह अपनी पहचान खुद बना रही थीं, अपने पैरों पर खड़ी थीं। लेकिन अफसोस, उनकी आवाज अब खामोश हो चुकी है, शायद उस समाज की वजह से जो अब भी एक औरत की आजादी और मर्जी को पचा नहीं पाता।

सना यूसुफ का भी किया गया था मर्डर

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में किसी महिला डिजिटल क्रिएटर को निशाना बनाया गया हो। कुछ हफ्ते पहले ही 17 साल की टिकटॉकर सना यूसुफ को इस्लामाबाद में गोली मार दी गई थी। उसका गुनहगार उमर हयात नाम का एक युवक बताया गया, जो उसे लगातार परेशान कर रहा था।

सना की मौत के बाद मचा था हड़कंप

सना की मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोग टूट पड़े, #JusticeForSanaYousuf ट्रेंड करने लगा और अब सुमीरा की मौत ने फिर से वही जख्म हरे कर दिए हैं। पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा, जबरन शादी और ऑनर किलिंग जैसे मामलों पर सरकार और समाज की चुप्पी अब ना सिर्फ खतरनाक, बल्कि शर्मनाक बनती जा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X