भारत से पंगा लेना पड़ा पाकिस्तानी सितारों को भारी, माहिरा-मावरा और फवाद खान को मिला झटका

Pakistani Stars

भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनावों के बीच जहां एक जंग सेनाओं के बीच देखी जा रही है। वहीं एक जंग अब भारत-पाक सितारों के बीच छिड़ गई है। जहां एक तरफ भारत-पाक में मिसाइलों से हमले हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पाक सितारों और भारतीय सितारों की शब्दों की मिसाइलें एक दूसरे को आहात पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि कई ऐसे पाक सितारे हैं जिन्होंने भारत में काम किया है। भारत में उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग रही है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने जमकर विवादित बयान दिया। जिसका हरजाना उन्हें फिलहाल भुगतना पड़ रहा है।

मावरा होकेन को भुगतना पड़ा हरजाना
बता दें कि सनम तेरी कसम की एक्ट्रेस मावरा होकेन ने भारत के खिलाफ बयान दिया था। जिसके बाद सनम तेरी कसम के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी करारा जवाब दिया था। भारत के लगातार खिलाफ बोलने का हरजाना अब मावरा को भुगतना पड़ रहा है। बता दें कि मावरा का चेहरा अब सनम तेरी कसम के पोस्टर से रिमूव कर दिया गया है। जियो सावन, स्पॉटिफाई और अन्य ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म से एक्ट्रेस का चेहरा रिमूव कर दिया गया है।

इन सितारों का चेहरा भी किया गया रिमूव
इतना ही नहीं कहानी तो अभी शुरू हुई है। सिर्फ मावरा ही नहीं तमाम ऐसे पाकिस्तानी सितारे हैं जिन्होंने भारत में अच्छी कमाई की और अब भारत के खिलाफ बेतुके बयान देने की वजह से उनपर गाज गिर पड़ी है। इस लिस्ट में माहिरा खान का भी नाम शामिल है। बता दें कि माहिरा ने शाहरुख खान की फिल्म रईस में उनके साथ काम किया था, लेकिन अब उनका भी पोस्टर से चेहरा हटा दिया गया है। वहीं फिल्म कपूर एंड सन्स में से एक्टर फवाद खान का चेहरा पोस्टर से हटा दिया गया है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X