..................... Pakistani Star Alina Amir reveal the truth of her 5 minute 24 second leak private video - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार अलीना आमिर ने बयां की अपने प्राइवेट वीडियी की सच्चाई, खुला MMS का राज

पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार अलीना आमिर इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। क्योंकि कुछ दिनों पहले उनका एक प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था। अलीना के 5 मिनट 24 सेकंड के MMS ने इंटरनेट हिला दिया था। वहीं अब अलीना ने हाल ही में एक वीडियो साझा कर अपने प्राइवेट वीडियो के वायरल होने पर गुस्सा जाहिर किया है।

Alina Amir

अलीना ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि जो वीडियो इंटरनेट पर फैला है वह डीपफेक वीडियो है। जो भी लोग इसे ट्रेंड करने में लगे हैं उससे लोगों की घटिया मानसिकता दिखती है। इतना ही नहीं अलीना ने वीडियो साझा कर पंजाब सीएम मरियम नवाज से इस मामले पर सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

अलीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टा एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- मैं इस मामले पर बात नहीं करना चाह रही थी। 1 हफ्ते से मैं यह सब देख रही थी, लेकिन अब मैंने 100 से ज्यादा वीडियो अपनी देख ली हैं कि लोग कह रहे हैं कि अलीना आमिर की वीडियो लीक हो गई है। मैं हैरान हूं ऐसे लोगों को देखकर ये लोग किसी को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

अलीना आगे पंजाब की सीएम मरियम नवाज से रिक्वेस्ट करती हैं कि वह ऐसे वीडियो बनाने वालों के खिलाफ एक्शन लें। अलीना आगे कहती हैं कि साइबर क्राइम डिपार्टमेंट अच्छा काम कर रहा है। मैं इस मामले पर अफसरों को गुजारिश करूंगी कि जो लोग मेरा फर्जी वीडियो बनाकर फैला रहे हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इन लोगों को सजा मिलना बहुत जरूरी है। ये लोग महिलाओं का वीडियो बनाकर उनका उत्पीड़न करते हैं।

आपको बता दें कि अलीना आमिर पाकिस्तान की पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार हैं। इंस्टा पर उन्हें लाखों की संख्या से लोग फॉलो करते हैं। अलीना के वीडियो काफी पसंद किए जाते थे, लेकिन जब से उनका 5 मिनट 24 सेकंड वाला एमएमएस लीक हुआ है तब से तो हर कोई उनके बारे में सर्च कर रहा है।

Read more about: instagram viral video mms
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X