चलते शो में पाकिस्तानी सिंगर ने कॉमेडियन को मारा तमाचा, हनीमून पर भड़क गईं थीं शाजिया मंजूर

इस वक्त पाकिस्तान के एक शो से जो खबर सामने आ रही है वो काफी वायरल हैँ। दरअसल ये एक वीडियो है जिसमें मशहूर गायिका ने एक कॉमेडियन को तमाचा जड़ दिया है।
जी हां, इस वायरल वीडियो में आपको पाकिस्तानी गायिका शाजिया मंजूर नजर आएंगी जो कि कॉमेडियन शेरी नन्हा पर भड़कती और उनकी पिटाई करती हुई दिख रही हैं। कहा जा रहा है इस दौरान कॉमेडियन ने हनीमून को लेकर कोई जोक मारा था जिसके बाद सिंगर नाराज हो गईं थीं।
जिस शो से ये वीडियो सामने आया है उसका नाम पब्लिक डिमांड है और इसमें शाज़िया मेहमान बनकर आईं थीँ। इस दौरान मजाक करते हुए कॉमेडियन ने सिंगर से पूंछा, ''शाज़िया, हमारी शादी के बाद मैं तुम्हें तुरंत हमारे हनीमून के लिए मोंटे कार्लो ले जाऊंगा।
क्या आप मुझे बता सकते हैं कि आप किस क्लास में जाना चाहती हैं?" ये बात महिला सिंगर को नागवार गुजरी और वो काफी शर्मिंदा भी हुई। इसके बाद वो तेजी से चिल्लाने लगीं और कॉमेडियन को थर्ड क्लास कहते हुए पीटना शुरु कर दिया।
क्या बोलीं शाजिया
सिंगर को कहे हुए सुना जा सकता है कि, ''पिछली बार भी आपने ऐसा ही व्यवहार किया था और मैंने आपकी इस हरकत को एक मजाक की तरह लिया था और इसको करने दिया और इसे छुपाया लेकिन इस बार मैं सीरियस हूं। क्या आप महिलाओं से इसी तरह बात करते हैं? आप 'हनीमून' कह रहे हैं।'' इसके बाद टीवी का स्टाफ और इस शो के कलाकार बीच बचाव में आकर उनको बचाते हैँ। इस दौरान मशहूर कॉमेडियन शकील भी नजर आ रहे हैँ। वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
निकल गईं बाहर
इस पूरे किस्से के बाद सिंगर को सेट से बाहर निकलते हुए देखा जाता है। उन्होने ये शो छोड़ दिया है। हालांकि फिर ये एपिसोड कैसे पूरा हुआ था इसको लेकर किसी तरह का कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications