राहत फतेह अली दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, फर्जी खबर फैलते ही राहत ने शेयर किया वीडियो

Rahat Fateh Ali Khan

Rahat Fateh Ali Khan Arrest: पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। ये खबर फर्जी है जिसकी जानकारी खुद राहत फतेह अली खान ने वीडियो मैसेज के जरिए दी है। खबर वायरल होते ही राहत फतेह अली खान ने एक्स पर अपना वीडियो जारी किया है।

बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत के बाद किया गया है। बताया जा रहा है कि पहले उन्हें प्लेन पर चढ़ने से रोका गया, फिर उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राहत को यूएई में रहने के दौरान बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था। गायक विभिन्न संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए वहां गए हुए थे। इस दौरान, राहत अपने पूर्व मैनेजर के साथ तनाव के कारण मुश्किलों में घिरे रहे। सलमान अहमद ने राहत फतेह अली खान के खिलाफ दुबई और अन्य शहरों में कानूनी मामले दर्ज कराए हैं।

बता दें, राहत एक मशहूर सिंगर हैं जिनकी दुनियाभर में भी गजब की फैन फॉलोइंग हैं। उन्होंने भारत में रहते हुए भी अपना खूब नाम कमाया। बॉलीवुड में उनके नाम से ऐसे कई गाने हैं, जो लोगों के बीच आज भी काफी मशहूर हैं।

सिंगर के प्रवक्ता ने अभी तक मामलों और कानूनी कार्यवाही के बारे में कोई अपडेट साझा नहीं किया है। बता दें, इससे पहले राहत तब सुर्खियों में आए थे, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें अपने निजी कर्मचारी पर हिंसक हमला करते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिंगर को काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा था। बाद में, राहत का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह माफी मांगते नजर आ रहे थे।

More from Filmibeat

Read more about: rahat fateh ali khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X