पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा स्मगलिंग का आरोप, नोटिस जारी

Recommended Video

Rahat Fateh Ali Khan gets notice from Enforcement Directorate; Here's Why

मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, राहत फतेह अली खान को करीब 2.42 करोड़ रुपए गैर कानूनी तरीके से मिले थे। इनमें से 1.6 करोड़ की स्मगलिंग उन्होंने भारत में की। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

राहत फतेह अली खान को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत यह नोटिस जारी किया गया है। अब राहत फतह अली खान को इस मामले में जवाब देना होगा।

Rahat Fateh Ali Khan

प्रवर्तन निदेशालय ने राहत फतेह अली खान से 2.61 करोड़ रुपए को लेकर जवाब मांगा है। अब अगर ED सिंगर के जवाब से संतुष्ट नहीं होती है तो उन्हें भारत में स्मगल की गई रकम पर 300% जुर्माना देना पड़ सकता है। यदि राहत जुर्माना नहीं देते तो उन्हें लुकआउट नोटिस दिया जाएगा। इसके साथ वह भारत में कहीं भी अपना प्रोग्राम नहीं कर पाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राहत फतेह अली खान पैसों के चक्कर में फंस चुके हैं। साल 2011 में दिल्ली एयरपोर्ट पर सिंगर को लगभग 90 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया था, जिससे जुड़े कोई कागजात या दस्तावेज उनके पास नहीं थे। इसके बाद काफी हंगामा मचा था। उसके बाद ED की ओर से समन मिलने पर वह करीब साढ़े चार साल बाद भारत आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X