Death News- सिद्धार्थ-सुशांत के बाद अब 39 की उम्र में टॉप पाकिस्तानी सिंगर असलम का निधन, शोक में इंडस्ट्री

Haniya Aslam Death: पाकिस्तान की मशहूर सिंगर हानिया असलम अब इस दुनिया में नहीं रही। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ 39 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल आपको बता दे कि उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म हाइवे के एक गाने के लिए अपनी आवाज दी थी और इसी के चलते वह काफी मशहूर भी हुई थी।
हालांकि अब आपको बता दें कि हानिया असलम की कजिन और फॉर्मर बैंड मेंबर जेब बंगश ने उनके निधन की खबर को लेकर पुष्टि कर दी है। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए कुछ तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि हनिनी।
सिंगर और म्यूजिशियन स्वानंद किरकिरे ने भी अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए सिंगर के निधन पर शोक जताया। स्वानंद किरकिरे ने हानिया असलम की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "मेरी प्यारी दोस्त हानिया हमको छोड़ कर चली गई है और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। रेस्ट इन पीस माय डियर हानिया असलम।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हाइवे के गाने सोहा सोहा के लिए ए आर रहमान के साथ में हानिया असलम ने काम किया था। इस गाने से आलिया भट्ट का सिंगिंग डेब्यू भी हुआ था और हानिया ने अपनी कजन जेब के साथ में मिलकर बैंड जेब और हानिया की नींव को रखा था। दरअसल यह किसी महिला द्वारा बनाया हुआ पहले पाकिस्तानी बैंड माना जाता है।
इतना ही नहीं 2014 में सिंगर म्यूजिक करियर बनाने के लिए कनाडा चली गई थी और अब 39 साल की उम्र में उनके निधन की खबर से फैंस काफी ज्यादा दुखी हो गए हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके फैंस लगातार दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications