'बदो बदी' सुनकर निकला लोगों के कानों से खून! पाकिस्तानी स्टार चाहत फतेह अली खान को गाली देने पर मजबूर हुए लोग

Pakistani Singer Chahat Fateh Ali Khan VIDEO: पिछले कुछ वक्त से देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर बेसुरे सिंगर इस तरीके से वायरस होते हैं कि उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हो जाती है। इस लिस्ट में कच्चा बादाम गाना गाने वाले भूबन बड्याकर, सेल्फी मैंने ले ली यार की सिंगर ढिंचैक पूजा और बचपन का प्यार के गायक सहदेव दिरदो नाम शामिल है।
इन्होंने अपने गानों से सोशल मीडिया पर एक अच्छा खासा बज ला दिया था। अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का गाना वायरल हो रहा है। अगर आप इंस्टाग्राम पर रील देखने के शौकीन है तो आपने हाल ही में आया गाना 'Oye Hoye Bado Badi' सुना होगा
इस वक्त चाहत फतेह अली खान बेसुरे सिंगर्स में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके गानों में कोई भी और और लाल या फिर लिरिक्स का कॉन्बिनेशन नजर नहीं आता है। लेकिन इसके बावजूद भी उनका गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आए हुए हैं और लोग भी इस पर खूब वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
चाहत फतेह अली खान के इस गाने को यूट्यूब पर अप्रैल 2024 में रिलीज किया गया और इस पर अभी तक 1.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। दिन पर दिन इस गाने के लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है और अब इसके लाइव कंसर्ट भी करवाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे आए जिसमें वह लाइव परफॉर्म करते नजर आए।
अगर हम चाहत फतेह अली खान की बात करें तो आपको बता दें कि वह पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे थे और अब उनकी उम्र 56 साल की है। वैसे उनका असली नाम काशिफ राणा है और उन्होंने लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की थी। इंग्लैंड से पढ़कर लौट के बाद उन्होंने लाहौर क्रिकेट टीम से क्रिकेट भी खेल।
लेकिन फिर चाहत फतेह अली खान ने लॉकडाउन के वक्त अपने म्यूजिक वीडियो को बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे वह हिट होने लग गए। हालांकि उन्हें कई सारे पाकिस्तानी शोज में देखा जा चुका है और खबरों के अनुसार उन्हें आईपीपीए अवार्ड्स 2023 में भी इनवाइट किया गया था। अभी के वक्त में उनके सारे गाने काफी ट्रेंड में है।


Click it and Unblock the Notifications