जानें क्या है बदो-बदी गाने का सही मतलब? एक गाने ने पूरे सोशल मीडिया पर मचा रखी है तबाही

Pakistani singer chahat fateh ali khan

Bado badi Meaning: वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई गाना वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। लेकिन इस बार पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का गाना 'आए 'हाय, ओए होए... बदो बदी...' हर तरफ छाया हुआ है और इस पर खूब रील और मीम्स भी बनाई जा रहे हैं। इससे पहले कच्चा बादाम और बचपन का प्यार जैसे गाने भी खूब वायरल हुए थे।

लेकिन 'हाय, ओए होए... बदो बदी...' गाने का सही अर्थ शायद ही कोई जानता होगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि असल में पाकिस्तानी फिल्म 'बनारसी ठग' में यह गाना कई साल पहले रिलीज किया गया था। जिसको नूरजहां ने अपनी आवाज दी थी। लेकिन जब से पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का यह वीडियो वायरल हुआ तभी से यह पुराना गाना वायरल होने लगा।

'बदो बदी' शब्द का इस्तेमाल पहले गाने में भी किया गया और इसका उर्दू में अगर हम अर्थ जानते हैं तो बद का मतलब बुरे होने की अवस्था या भाव होता है। हालांकि आपको बता दें कि बदो-बदी शब्द का सही अर्थ कहीं पर भी मौजूद नहीं है और सोशल मीडिया पर लोग इसका मतलब जबरदस्ती और धीरे-धीरे भी बता रहे हैं।

अगर हम पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान की बात करें तो आपको बता दें कि उनका असली नाम काशिफ राणा है। उनका जन्म लाहौर में हुआ और सोशल मीडिया पर उनका यह गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस पर अभी तक तीन से चार रील्स प्लीज भी बनाई जा चुकी है और यूट्यूब पर भी इस गाने पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Read more about: pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X