..................... Pakistani singer atif aslam performance anant ambani radhika merchant pre wedding in london Stoke park estate - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी सितारों को बुलाने के लिए मुकेश अंबानी ने लंदन में रखी अनंत-राधिका की शादी? आतिफ असलम करेंगे..

Radhika merchant Anant Ambani

Atif Aslam At Anant Radhika Wedding In London: एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारी बहुत ही तेजी से चल रही है। इसी के अलावा उनके प्री वेडिंग फंक्शंस भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। इसी साल जुलाई के महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

हालांकि इससे पहले अनंत और राधिका के प्री वेडिंग के फंक्शन जामनगर में रखे गए थे। लेकिन अब हाल ही में अंबानी परिवार ने लंदन में स्टॉक पार्क एस्टेट में एक प्राइवेट प्री वेडिंग पार्टी रखी। जहां पर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भी परफॉर्म किया और उनकी पत्नी सारा की खूबसूरती को देख हर कोई दीवाना हो गया।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार राधिका और अनंत ने लंदन में एक प्री वेडिंग पार्टी की है। जिसकी तस्वीर भी अंबानी फैन पेज द्वारा शेयर की गई। यहां पर आतिफ असलम ने पार्टी में लाइव कंसर्ट किया और हर किसी के दिल को छू लिया। इस इवेंट की कुछ तस्वीरों को सिंगर ने भी शेयर किया है।

इस दौरान आतिफ असलम को ब्लैक कलर की जींस, ब्लैक शर्ट और गोल्डन- क्रीम जैकेट पहने हुए देखा गया। उनकी पत्नी सारा भी आतिफ की जैकेट से मैचिंग की ही गोल्डन और क्रीम कलर की लॉन्ग बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए नजर आई। आतिफ असलम की बीवी सारा की खूबसूरती हर किसी के दिलों में उतर गई।

Read more about: radhika merchant anant ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X