...एक बार फिर INDIAN बनना चाहते हैं अदनान सामी

काम का जुनून और कर्मभूमि से प्यार हर चीज़ भुला देता है। ऐसा हूी कुछ हुआ है पाकिस्तानी गायक अदनान सामी के साथ जिन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए दरख्वास्त की है। सामी ने इससे पहले भी ऐसी अर्ज़ी डाली थी जिसे गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया था। लेकिन एक बार फिर अदनान सामी ने भारतीय नागरिकता के लिए अर्ज़ी डाली है।

adnan-sami

गौरतलब है कि अदनान सामी ने दो साल पहले भी नागरिकता की अर्ज़ी डाली थी जिसे कानून मंत्रालय ने सिटीज़नशिप एक्ट का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय को सौंपा था। वहीं गृह मंत्रालय ने इसे खारिज कर दिया था।

नागरिकता नियम के तहत किसी व्यक्ति को कला, साहित्य, विज्ञान, शांति कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए भारत की नागरिकता दी जा सकती है। अब हमें पता है कि आप अदनान सामी का भारतीय संगीत में योगदान याद कर रहे हैं।

फिलहाल, अदनान सामी के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट है जिसके साथ वो 2001 में भारत आए और अपनी कुछ एल्बम से धूम मचा दी। फिर उन्होंने लगातार कई फिल्मों के लिए गाने गाए हैं और सलमान खान की फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव के लिए संगीत भी दिया है। इसके अलावा उन्होंने एक टीवी गेम शो 'बोल बेबी बोल' को होस्ट भी किया है। उनके पास प्रोफेशनल वीज़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X