पाकिस्तानी सिंगर और अभिनेत्री रेशमा की उसके ही पति ने की गोली मारकर हत्या
पाकिस्तान में एक बार फिर से महिला कलाकार को जान से मारने का मामला सामने आया है..इस बार हत्या उसके पति ने ही की है। बता दें कि एक पाकिस्तान गायक और अभिनेत्री रेशमा को उसके पति ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। खबर है कि दोनो के बीच में पारिवारिक झगड़ा चल रहा था जिसको लेकर वो अपने भाई के साथ रह रही थी। एक दिन दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और वो काफी ज्यादा बढ़ गया।
बौखालाए पति ने रेशमा को मारी और फरार हो गया। पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा इलाके में इस तरह की घटनाए लगातार आम हो रही है जिसकी अगली कड़ी में पाकिस्तानी मूल की नौशेरा निवासी रेशमा का नाम सामने आया है।

बता दें कि पुलिस ने इस पर मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरु कर दी है और संदिग्ध कातिल पति की तलाश कर रही है। बता दें कि इसके पहले भी इस तरह के 15 मामले सामने आ चुके है और घटनाए रुकने का नाम नहीं ले रही है।
पाकिस्तान में महिलाओँ को लेकर इस तरह की घटनाएं आम हो गई है और हर कुछ समय में इसी तरह से कोई ना कोई शिकार होता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications