..................... Pakistani Seema haider will be in jail for 5 years kids will go pakistan to father ghulam haider - Hindi Filmibeat

सचिन सीमा की कहानी में एक नया ट्विस्ट, 'Seema Haider जाएंगी सलाखों के पीछे, बिन मां बच्चे जाएंगे पाकिस्तान'

Seema Haider

Seema Haider Jail: पाकिस्तान से भारत आकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ा अपडेट सामने आता ही रहता है। वो सोशल मीडिया पर अच्छी खासी एक्टिव हैं और नोएडा के रबूपुरा गांव में खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। इस बीच दावा किया जा रहा है कि सीमा को पांच साल की जेल हो सकती है।

पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं और इसके पीछे की वजह उनका एक्स पति गुलाम हैदर है। जी हां, गुलाम हैदर ने पिछले दिनों एक नए वकील के साथ अपना केस लड़ने की कवायद शुरू की है। गुलाम के इस नए वकील मोमिन मलिक का कहना है कि सीमा हैदर को उनके किए की सजा जल्द मिलेगी।

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से वकील मोमिन मलिक ने कहा है कि वह अब सीमा हैदर को पांच सालों के लिए जेल करवाएंगे। गुलाम के वकील ने यह भी कहा है कि ना सिर्फ सीमा हैदर को वो 5 साल की जेल करवाएंगे बल्कि उनके चार मासूम बच्चों को पाकिस्तान उनके पिता के पास भिजवाएंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी मोमिन मलिक पाकिस्तान के नहीं बल्की भारत के वकील हैं और वो हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। मोमिन मलिक का कहन है कि वो भारत में सीमा हैदर के खिलाफ जाकर गुलाम हैदर के लिए केस लड़ेंगे। मोमिन का कहना है कि सीमा ने गुलाम हैदर को बिना तलाक दिए, दूसरी शादी कर ली है। जो कि गैरकानूनी है। इसी वजह से उन्हें पांच साल की जेल हो सकती है।

वकील मोमिन मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, सीमा और सचिन चाहे कुछ भी करें लेकिन वो बच्चों का जबरन धर्मांतरण नहीं करा सकते हैं। बच्चों को अभी तक तो कुछ पता ही नहीं है। सीमा का असली नाम अभी भी सीमा हैदर ही है, वो मीणा कैसे हो सकती हैं।

Read more about: seema haider ghulam haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X