..................... Pakistani Seema Haider made fun of his pakistani husband gulam haider and revealed some things - Hindi Filmibeat

Seema Haider ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम को लेकर कह दी ये बड़ी बात, बोलीं- 'उसने ऐसा पहले किया होता तो मैं...

Seema Haider, Gulam Haider, Sachin Meena

Seema Haider New Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर की सोशल मीडिया पर मौजूदगी काफी ज्यादा है। उनका कोई ना कोई वीडियो इंटरनेट पर दिख ही जाता है। पिछले काफी दिनों से खबरें सामने आ रही हैं कि सीमा और अपने बच्चों को लेने के लिए गुलाम हैदर एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं और अब इस पर सीमा का फनी रिएक्शन आया है।

एक रिपोर्टर संग बात करते हुए सीमा हैदर ने बताया कि उसे आप ऐसा-वैसा मत समझना बहुत चालाक हैं वो। तो इस पर रिपोर्टर कहता है कि वो हाथ जोड़कर बात करते हैं... इस पर सीमा कहती है कि इतने हाथ अगर बीवी के आगे जोड़ लिए होते तो ऐसा कुछ ना होता। बीवियों के लिए जूते तो आप झेलो। बहुत परेशान किया है, बहुत जूते मारे हैं। अब जूते पड़ रहे हैं सिर पे तो कैसा लग रहा है... एक बार कोई पूछ ले मेरी तरफ से। उन्होंने मेरे साथ बहुत ज्यादा गलत किया है।

सीमा हैदर से जब पूछा गया कि हैदर अब पाकिस्तान लौट आए हैं और अब वो अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान बुलाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने एक वकील भी रख लिया है तो इस पर सीमा कहती हैं कि उन्हें किसी बात का कोई डर नहीं। उनके वकील भाई एपी सिंह सब पर भारी पड़ेंगे। सीमा हैदर ने यह भी कहा कि मैंने अपने बच्चों को जन्म दिया है और उन्हें अकेले पाला है, गुलाम हैदर का इसमें कोई रोल नहीं है। वो दूसरों की बातों में आकर यह सब कर रहे हैं। मेरे बच्चे मेरे बिना नहीं रह सकते और कोर्ट भी मेरे बच्चों को मुझसे अलग नहीं करेगी।

यही नहीं, सीमा आगे कहती हैं कि जिस तरह से पाकिस्तान में हालात हैं, वहां किसी भी बच्चे का फ्यूचर सिक्योर नहीं है। मेरे बच्चे यहां काफी खुश हैं। भारत और पाकिस्तान में बहुत अंतर है। पाकिस्तान का बच्चा-बच्चा कर्ज में डूबा हुआ है। भारत तो भारत ही है। वो आगे कहती हैं कि पाकिस्तान के सभी वकीलों पर मेरे वकील भाई एपी सिंह भारी पड़ने वाले हैं।

लोग लगातार सीमा पर प्यार लुटा रहे हैं और कहा जाता जा रहा है कि सीमा को लोग पसंद कर रहे हैं। सीमा हैदर ने अपना और सचिन का एक कमरा भी बनवा लिया है, जहां से अब वो अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सीमा हैदर पबजी से सचिन के प्यार में पड़ीं थीं और इसके बाद वो भारत आ गईं थीं। हालांकि वो गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X