सीमा हैदर से शादी करते ही मालामाल हुआ सचिन, मामूली दुकान पर काम वाले ने खरीद डाला 1.50 लाख का फोन

Seema Haider Sachin Meena: सीमा हैदर आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सीमा हर बार अपने वीडियो में अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं। सीमा अपने पति सचिन के साथ बहुत खुश हैं और वो इस बात का ढिंढोरा पीटने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।
सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आईं और सामने आए वीडियोज को देखकर लगता है कि सचिन ने भी सीमा के बच्चों को स्वीकार कर लिया है। लेकिन अब एक और चीज जो लोगों को हैरान कर रही है, वो ये है कि मामूली सी दुकान पर काम करने वाला सचिन इतना अमीर कैसे हो गया कि वो iPhone 15 ले ले। जी हां, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो iPhone 15 खरीद रहे हैं।
सीमा हैदर ने हाल ही में अपना एक कमरा बनवाया है और इसे लेकर खुलासा किया है कि लोग उनकी खूब मदद कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके यूट्यूब चैनल से उनकी कमाई होती है और लोगों की तरफ से भी उन्हें मदद मिलती ही रहती है और इन सबकी वजह से वो अपने और सचिन के लिए एख बेडरूम बनवा पाई हैं। अब लगता है कि उन्हीं पैसों के बदौलत सचिन ने अपने लिए iPhone 15 खरीद लिया है।
सीमा हैदर खुलेआम अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं, सीमा ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़तीं, जिसमें वो सचिन का नाम ना लें। सीमा हैदर पाकिस्तान से आकर पूरी तरह से भारतीय बनने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यहां तक कि सनातन धर्म भी अपना लिया। लेकिन कैमरे के सामने मीठी-मीठी बातें करने वाली सीमा हैदर की जिंदगी में लगता है तूफान आ खड़ा हुआ है।
पड़ोसियों का मानना है कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। सीमा की शिकायत है कि सचिन पहले जैसा नहीं रहा। अब उसकी जिंदगी में बदलाव आ गया है। तवज्जो देने के बजाय सचिन सीमा से कटा-कटा रहने लगा है। पहले वो उसके फोन का बेसब्री से इंतजार करता था लेकिन अब वो उससे दूर रहने लगा है। सीमा का कहना है कि सचिन अब कतराने लगा है, बात का भी सही से जवाब नहीं देता है। बार-बार कुरेदने के बावजूद सचिन साफ-साफ जवाब नहीं देता। बस जिम्मेदारी बढ़ने की बात कहकर सीमा के सवालों को टाल जाता है। इस वजह से दोनों के बीच लड़ाई की भी खबरें हैं।


Click it and Unblock the Notifications