भारत के खिलाफ उगला जहर.. सेना को कहे अपशब्द.. पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम ने अब ओढ़ा तिरंगा

Talha Anjum

Talha Anjum Trianga: पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम ने रविवार (16 नवंबर) को नेपाल में एक शो के दौरान मंच पर भारत का झंडा लहराया और उसे अपनी पीठ पर रखकर रैप किया। उनके इस कदम के बाद पाकिस्तान में लोग नाराज़ हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए तल्हा ने एक्स पर लिखा कि वह नफरत नहीं फैलाते और उनकी कला की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय झंडा उठाने से विवाद होता है, तो भी वह यह काम फिर से करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पाकिस्तानी मीडिया और सरकार की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके मुताबिक, उर्दू रैप किसी भी सीमा में बंधा नहीं है।

"कौन तल्हा" भारत में भी हुआ था मशहूर

तल्हा अंजुम का गाना "कौन तल्हा" पाकिस्तान के साथ भारत में भी खूब वायरल हुआ था। भारत में उनके यूट्यूब चैनल पर काफी सब्सक्राइबर थे। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने उनका यूट्यूब चैनल बैन कर दिया, जिससे उनकी पहुंच कम हो गई।

बैन के बाद कम हुए व्यूज

बैन से पहले उनके दो वीडियोज़ पर 12 मिलियन और 29 मिलियन व्यूज थे। बैन के बाद उनके वीडियोज़ पर सिर्फ 1.2 मिलियन और 6.41 लाख व्यूज ही मिले। तल्हा अक्सर एक्स पर भारत और भारतीय सेना के खिलाफ पोस्ट करते रहे हैं। कभी कश्मीर के नाम पर भारत को गलत बताते हैं, तो कभी पुलवामा जैसे हमलों की जिम्मेदारी भारत पर डालते हैं।

इसलिए कई लोग कह रहे हैं कि नेपाल में भारत का झंडा उठाना, तल्हा अंजुम का सिर्फ एक पीआर स्टंट हो सकता है ताकि वह फिर से चर्चा में आ सकें।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X