तलहा अंजुम ने कयामत सी खूबसूरत अपनी ही बहन से रचा ली सगाई, जानिए कौन है मंगेतर ज़ोईया करीम
Talha Anjum Zoiea Karim Engagement: पाकिस्तान के मशहूर रैपर तलहा अंजुम ने सगाई कर ली है और उन्होंने ये गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। सगाई के साथ उनकी मंगेतर को जानने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। उन्होंने ज़ोईया करीम के साथ सगाई की है, जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश नज़र आ रहे हैं। यह सगाई एक निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल थे।

तलहा अंजुन ने अपनी ही बहन से की सगाई
तलहा अंजुम ने सोशल मीडिया पर सगाई की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश दिख रहे हैं। तस्वीरें सामने आते ही फैंस और सेलेब्रिटीज़ ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। बता दें कि सगाई से पहले भी तलहा अंजुम और ज़ोईया करीम का एक रिश्ता था। दरअसल, वो एक दूसरे के कजिन लगते हैं और पाकिस्तान में ऐसा आम माना जाता है कि दो कजिन की सगाई-शादी हो सकती है।
ज़ोईया करीम कौन हैं?
ज़ोईया करीम लंदन में रहती हैं। वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़ी चीज़ें शेयर करती हैं। इसके अलावा, उन्होंने बायोमेडिकल साइंस की पढ़ाई की है और हेल्थ से जुड़े क्षेत्र में भी काम कर चुकी हैं।
फैंस में खुशी की लहर
सगाई की खबर सामने आने के बाद तलहा अंजुम के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं। कई लोगों ने इस जोड़ी को "परफेक्ट कपल" बताया है।
तलहा अंजुम की शादी
फिलहाल शादी की तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस को इस नए सफर की शुरुआत का बेसब्री से इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications











