'सलमान-शाहरूख का तो पाकिस्तान दीवाना है'
अक्सर सुना जाता है कि पाकिस्तान में हिंदी फिल्मों को बैन कर दिया जाता है।। शाहरूख और सलमान खान की फिल्में बैन कर दी गयी हैं या किसी हिंदी फिल्म को लेकर बड़ा बवाल पाकिस्तान में हुआ है, जिससे आम जनता सोचती है कि पाकिस्तान फिल्मी इंडस्ट्री केवल बॉलीवुड के खिलाफ काम करती है।
लेकिन ऐसा नहीं है, पाकिस्तान में हिंदी फिल्में जबरदस्त रूप से देखी जाती हैं, लोग वहां शाहरूख खान और सलमान खान के दीवाने हैं और उन्हें बेपनाह मुहब्बत करते हैं। यह कहना हमारा नहीं बल्कि यह कहना है पाकिस्तानी अभिनेता और गायक अली जाफर का।
अली जाफर ने कहा कि पाकिस्तान फिल्मों को से ज्यादा लोग वहां पर हिंदी फिल्में देखते हैं। नवभारत टाइम्स में छपे साक्षात्कार के मुताबिक अली जाफर ने कहा कि बॉलीवुड ने उन्हें प्यार और सम्मान दिया है जिसके लिए वह शु्क्रगुजार हैं।
फिलहाल अली जाफर अपनी हालिया रिलीज फिल्म चश्मेबद्दर की सफलता से काफी खुश हैं। और इस समय यशराज की फिल्म 'किल दिल' को करने में मसरूफ हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में खलनायक का किरदार गोविंदा निभाने वाले हैं। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। देखते हैं इस बार तीनों की तिगड़ी बॉक्सऑफिस पर क्या गुल खिलाती है?


Click it and Unblock the Notifications
