पाकिस्तानी PM की नीयत एक्ट्रेस को देखकर डोल गई, अवॉर्ड देने के बहाने टकटकी लगाकर देखने लगे...

Mawra Hocane

Shehbaz Sharif Mawra Hocane Viral Video: पाकिस्तान के पीएम अक्सर खबरों में रहते हैं और एक बार फिर वो लाइमलाइट में आ गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मशहूर एक्ट्रेस मावरा होकेन का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो साल 2023 का बताया जा रहा है, जिसमें शहबाज शरीफ एक अवॉर्ड सेरेमनी में मावरा को सम्मानित करते नजर आ रहे हैं।

कहां और कब की है ये घटना?

यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर हाउस में हुई थी। इस कार्यक्रम के दौरान शहबाज शरीफ मंच पर मौजूद थे और उन्होंने एक्ट्रेस मावरा होकेन को एक अवॉर्ड दिया। जैसे ही मावरा अवॉर्ड लेकर स्टेज से उतरने लगीं, कैमरे ने शहबाज शरीफ को उन्हें देखते हुए कैद कर लिया।

यह वीडियो सबसे पहले पाकिस्तान के एक न्यूज़ चैनल UNewsTV ने 2023 में शेयर किया था। चैनल ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, 'शहबाज शरीफ ने मावरा हुसैन को अवॉर्ड देते समय उन्हें गौर से देखा, वीडियो वायरल।' इसी वजह से यह वीडियो एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

मावरा होकेन का बॉलीवुड कनेक्शन

मावरा होकेन एक जानी-मानी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने साल 2016 में बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ हर्षवर्धन राणे लीड रोल में थे। मावरा की एक्टिंग को काफी तारीफे मिली थी और इसके बाद वह दोनों देशों में लोकप्रिय हो गई थीं।

क्यों बढ़ा विवाद?

हाल ही में मावरा होकेन नए विवाद में फंस गईं जब उनके पुराने को-एक्टर हर्षवर्धन राणे ने कहा कि अगर मावरा को 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल में लिया गया, तो वे उसमें काम नहीं करेंगे। हर्षवर्धन का यह बयान मावरा की उस कमेंट के बाद आया जिसमें उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना की थी।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा मई 2025 में शुरू किया गया एक सैन्य अभियान था, जो 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए एक बड़े आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था। इस हमले में 26 आम नागरिक मारे गए थे, जिसे 26/11 मुंबई हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।

हमले के कुछ ही दिनों बाद, भारत ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इन हमलों में भारत ने लगभग 100 आतंकियों को मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया। दोनों देशों की सेनाओं ने एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें लड़ाकू विमान, मिसाइलें, ड्रोन और भारी तोपखाने का इस्तेमाल हुआ। 9 से 10 मई की रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 13 सैन्य अड्डों पर हमला किया। इसके बाद हालात और बिगड़ गए। लेकिन चार दिन की लड़ाई के बाद, 10 मई को दोनों देशों ने आपसी सहमति से सैन्य कार्रवाई को रोक दिया।

मावरा पर पड़ा असर

भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई की मावरा होकेन ने आलोचना की थी, जिससे भारतीय सोशल मीडिया पर उनकी काफी निंदा हुई। इसके बाद उन्हें उनकी डेब्यू फिल्म 'सनम तेरी कसम' के पोस्टर से म्यूजिक ऐप्स पर हटा दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब मावरा किसी राजनीतिक विवाद में फंसी हैं। इससे पहले भी उन्हें भारत-पाक रिश्तों पर बोलने के कारण कई बार ट्रोल किया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: mawra hocane
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X