नेपाल में तिरंगा लहराने वाले पाकिस्तानी रैपर कजिन से करने जा रहे हैं शादी, सगाई की तस्वीरें आईं सामने

पाकिस्तान के मशहूर रैपर और हिप-हॉप आर्टिस्ट तल्हा अंजुम आए दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं कभी अपने शानदार गानों को लेकर तो कभी अपने जीवन में चल रहे विवादों के कारण। वही एक बार फिर तल्हा अंजुम सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रहे हैं। मगर इस बार वजह कुछ खास है दरअसल हाल ही में तल्हा ने कजिन संग सगाई कर ली है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

Pakistani popular rapper Talha Anjum

पाकिस्तान के चर्चित रैपर तल्हा अंजुम की पॉपुलैरिटी किसी से छुपाए नहीं छुपी है। उनके गानों का क्रेज पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं है बल्कि उनके गाने नेपाल और भारत में भी काफी पसंद किए जाते हैं आपको बता दें कि तल्हा अंजुम वही पाकिस्तानी रैपर हैं जिन्होंने कुछ समय पहले नेपाल में अपनी परफॉरमेंस के दौरान भारत का झंडा लहराकर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इस वजह से पाकिस्तान में उन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। बता दें कि रैपर तल्हा अंजुम की जिंदगी में एक बड़ी खुशखबरी देखने को मिल रही है। तल्हा ने अपनी कज़िन संग सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है।

कौन है तल्हा अंजुम की मंगतेर

तल्हा अंजुम की मंगतेर का नाम है 'जोईया करीम' जोकि उनकी कज़िन भी है। पाकिस्तान में कज़िन आपस में शादी कर सकते हैं। इस कपल ने अपनी सगाई बेहद ही प्राइवेट तरीके से की है। जिसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे। वहीं कपल ने सगाई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं जो की बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही हैं। इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस उन्हें भर-भर कर सगाई की बधाई देते नजर आ रहे हैं।


क्या करती है तल्हा अंजुम की मंगेतर

आपको बता दें तल्हा अंजुम की मंगेतर जोईया करीम एक कंटेंट क्रिएटर हैं। जो कि सोशल मीडिया पर लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़े कंटेंट बनाती नजर आती हैं। इसके आलावा जोईया करीम ने बायोमेडिकल साइंस की पढ़ाई की है वह हेल्थ से जुड़े सेक्टर्स में काम कर चुकी है। आपको बता दें कि जोईया करीम पाकिस्तान में नहीं बल्कि लंदन में रहती है। इनकी सगाई के बाद इनके फैंस को इनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार है मगर कपल ने इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

More from Filmibeat

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X