बिग बॉस 10 में आने से पहले.. इस मॉडल की कहानी खत्म.. हो गई हत्या!
पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या की खबर सामने आई है। माना जा रहा है उनकी हत्या उनके भाई ने गोली मारकर की है। पाक अधिकारियों के मुताबिक कंदील बलोच के पूर्व पति ने दावा किया कि बलोच की हत्या कर दी गई है। इसस पहले भी बलोच ने कई बार दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए।

आपको बता दें कि कंदील हमेशा से ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रही थीं। कंदील ने पीएम मोदी को भी धमकी भरा मैसेज दिया था। कंदील ने एक वीडियो में कहा था कि 'मोदी जी, आपका चाय का बिजनेस कैसा चल रहा है? आपका जो चाय का ढाबा है रेलवे स्टेशन के साथ मुझे उम्मीद है कि वो बहुत अच्छा चल रहा होगा। माफ कीजिए मैं नरेंद्र मोदी की बात कर रही हूं, भारत के प्रधानमंत्री। मोदी जी चायवाला..मोदी जी मेरे पास आपके लिए एक मैसेज है। देखो हम पाकिस्तानी बहुत प्यार करने वाले हैं, बहुत मोहब्बत करने वाले लोग हैं।'
ना दीपिका, ना कैट.. सलमान खान के साथ सनी लियोन मचा रही हैं धमाल!
'कंदील आगे वीडियो में बोलीं कि हम लोग नफरतों पर विश्वास नहीं करते। तो डार्लिंग मैं यह कहना चाहती हूं कि तुम इंसान के बच्चे बनकर रहो और गुस्सा मत दिलाओ। मैं तुम्हें बता रही हूं, जिस दिन हमें गुस्सा आ गया। उस दिन कोई नहीं बचेगा। उस दिन न आप बचोगे और न कोई और बचेगा। ये मेरी बात लिख लो और डरो हमसे।'
B'Day Spcl: शाहरुख के साथ पहली Kiss..तो सलमान की पार्टनर.. मच गई धूम!
आपको बता दें कि कंदील बलोच सलमान खान के रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 10' की प्रतिभागी बनने वाली थीं। पाकिस्तान की इस मॉडल का नाम इसमें सबसे ऊपर था। बता दें कि कंदील बलोच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने और विराट कोहली को लव मैसेज भेजने को लेकर बीते दिनों चर्चा में आई थी।


Click it and Unblock the Notifications