'दंगल बैन नहीं करना चाहिए थी..' सालों बाद छलका पाकिस्तान का दर्द, सिर्फ इसलिए फिल्म को नहीं होने दिया था रिलीज

Pakistani Minister on Dangal Ban- आमिर खान की फिल्म दंगल ने रिलीज होकर क्या धमाका किया था ये किसी से छिपा नहीं है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में काफी ताबड़तोड़ कमाई की थी। महज पाकिस्तान को छोड़कर ये हर जगह रिलीज हुई और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई।
बता दें कि उस वक्त पाकिस्तान ने इस फिल्म को बैन किया था और मांग की थी कि अगर वो इंडियन फ्लैग और राष्ट्रगान हटा दें तो वो इसको पाकिस्तान में रिलीज कर सकते हैं।
हालांकि आमिर खान ने ऐसा करने से सीधा मना कर दिया था। अब पाकिस्तान की एक बड़ी महिला नेता का दर्द छलका है और उन्होने माना है कि दंगल को पाकिस्तान में रिलीज ना होने देना उनकी बहुत बड़ी गलती थी।
दंगल को बैन नहीं करना चाहिए
ये महिला नेता कोई और नहीं बल्कि मरियम औरंगजेब हैं और इस दौरान वो एक पॉडकास्ट में बातचीत कर रहीं थीं। उनसे पूछा गया था, ''एक कंप्रोमाइज जो नहीं करना चाहिए था?'' इसपर मरियम ने जवाब दिया, ''दंगल को बैन नहीं करना चाहिए था। मैने वो फिल्म नहीं देखी थी और मैं उसी दिन इंफॉर्मेशन मिनिस्टर बनी थी। सेंसर बोर्ड के साथ मीटिंग में उन्होने बताया कि ये ये कारण हैं, फिल्म पहले ही बैन थी। मैं फिल्म उस वक्त नहीं देख पाई लेकिन डेढ़ साल के बाद मैने फिल्म देखी। तो वो बोझ मेरे साथ अभी भी है।'' मरियम का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। सभी जानते हैं कि ये फिल्म काफी शानदार थी और सभी कलाकारों ने कमाल का काम किया था।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बहुत ज्यादा नुकसान हो गया वो फिल्म ने सिर्फ 2076 करोड़ ही कमाए।'' एक ने लिखा, ''चिंता मत करो कोई खास नुक्सान नहीं हुआ।'' एक ने लिखा, ''चिंता न करें 50-1000 का ही नुक्सान हुआ है।'' एक ने लिखा, ''गंभीरता से मेरा मतलब है कि ऐसा पाखंड, आपने राष्ट्रगान और हमारे झंडे के कारण इसे प्रतिबंधित कर दिया, सिर्फ बहाने दे रहे हैं, लेकिन किसे परवाह है कि उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं थी।'' देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications