VIRAL VIDEO: पाकिस्तान में खीर बेचते दिखे डोनाल्ड ट्रंप के हमशक्ल, ठेला चलाकर गा रहे पंजाबी गाने

Pakistani man look like Donald trump selling kheer: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं कभी कोई अपने अतरंगी डांस से लोगों का दिल जीत लेता है तो कभी कोई अपने गाना गाने के टैलेंट से सोशल मीडिया पर छा जाता है।
बता दें कि हाल ही में एक वीडियो पाकिस्तान से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। क्योंकि पहली नजर में तो यह शख्स डोनाल्ड ट्रंप नजर आ रहा है। वो भी सड़क पर खीर बेच-बेचकर गाना गाता दिख रहा है।
बता दें कि यह शख्स डोनाल्ड ट्रंप नहीं बल्कि उनके जैसे दिखने वाले एक 53 साल का शख्स है। जिसका नाम सलीम बग्गा है। बता दें कि सलीम ना सिर्फ अपने शक्ल की वजह से पॉपुलर हो गए हैं बल्कि अपनी गायकी से तो उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। जी हां, उनकी गायकी और उनकी शक्ल देख लोग उनकी ओर खिचे चले आते हैं।
बग्गा के एक ग्राहक मोहम्मद यासीन ने कहा- हमें ऐसा लगा कि जैसे कि खुद ही ट्रंप खीर बेचने आ गए हों। उनका गाना सुनते ही हम उनके पास चले आते हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो और वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सलीम बग्गा डोनाल्ड ट्रंप के लिए पंजाबी में गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया है।
आपको बता दें कि एक स्थानीय निवासी हैं इमरान वह सलीम बग्गा के खीर की जमकर तारीफ करते हैं। वह कहते है कि उनकी खीर बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही उनके गाने और उनके चेहरे को देख लोग तो सेल्फी लेने के लिए लाइन लगाए रहते हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने के खुशी में सलीम बग्गा ने उन्हें अपने हाथ की खीर खाने के लिए न्योता भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











