..................... Pakistani Man Fourth Marriage At 110 with 55 years old lady oldest son is 70 years total family of 84 members - Hindi Filmibeat

पाकिस्तान ने एक और कारमाना, 110 साल के बूढ़े ने रचाया चौथा निकाह.. 84 लोगों का है परिवार

Pakistani Man Fourth Marriage At 110

Pakistani Man Fourth Marriage At 110: कहते हैं कि शादी और प्यार की कोई उम्र नहीं होती। पाकिस्तान में इस बात को सच करता हुआ एक मामला सामने आया है। जहां उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के मानसेहरा शहर में एक 110 वर्षीय बुजुर्ग ने 55 साल की महिला से शादी कर ली। बुजुर्ग की ये चौथी शादी है।

हक मेहर 5,000 रुपए

इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बुजुर्ग का नाम अब्दुल हन्नान स्वाति है। अब्दुल हन्नान स्वाति ने पाकिस्तान के मनसेहरा जिले की एक मस्जिद में मेहर (हक मेहर) 5,000 रुपए के साथ शादी की। शादी के दौरान घर के सभी सदस्य और रिश्तेदार मौजूद थे।

84 लोगों का है परिवार

बता दें कि, अब्दुल हन्नान स्वाति का सबसे बड़ा बेटा 70 साल का है जो उसकी चौथी बीवी से भी 15 साल बड़ा है। बुजुर्ग के घर में कुल 84 लोग रहते हैं। जिनमें से 12 तो उनके खुद के बच्चे हैं। 6 लड़के और 6 लड़कियां। इसके अलावा बुजुर्ग के भाईयों के भी कुछ बच्चे हैं।

शादी में शामिल हुए परिवार के सभी लोग

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दुल हनान स्वाति मानसेहरा के ग्राथली जूरी इलाके का रहने वाला है। अब्दुल हनान के वलीमा समारोह में कई रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए और दोनों को आगे की जिंदगी के लिए अनेक शुभकामनाएं दीं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में 110 साल का दूल्हा अपनी पत्नी के हाथों में गुलाब का कंगन पहना रहा है।

Read more about: pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X