विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाले पाकिस्तानी मेजर की हत्या, तहरीके तालिबान ने...

Moiz Abbas Shah Abhinandan Vardhman- इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भला कौन नहीं जानता है। अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए पाकिस्तान में घुसकर मारने के प्रयास में उनका प्लेन क्रैश हो गया था।
हालांकि पैराशूट से उन्होने जब लैंड किया तो पाकिस्तानी की धरती पर ही उतरे। इसके बाद उनके गिरफ्तार कर लिया गया था। अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाले पाकिस्तानी मेजर मोइज अब्बास शाह को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
पता चला है कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जी हां, इस दौरान उसकी भिडंत तहरीके तालिबान पाकिस्तान से हो रही थी। पाकिस्तान से सामने आ रही ये खबर आग की तरह फैल रही है और अभिनंदन से जुड़े होने की वजह से इंडिया तक ये जानकारी पहुंची है।
खबरों की मानें तो मेजर मोइज अब्बास शाह से तहरीक की भिड़ंत साउथ वाजीरिस्तान में हुई थी जहां उसको मार गिराया गया। इस खबर से पाकिस्तानी आर्मी में खलबली मच गई है। मेजर मोइज अब्बास शाह इंडियन एयरफोर्स के जवान अभिनंदन की वजह से मशहूर हो गया था और इसके बाद वो कई इंटरव्यू में भी नजर आया था।
2019 में पकड़े गए थे अभिनंदन
अभिनंदन वर्धमान को लेकर काफी चर्चा हुई थी और लोग आज भी बात करते हैं। ये साल 2019 था जब अभिनंदन को पाकिस्तानी में पकड़ा गया था। पुलवाला हमले के बाद इंडिया ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी और इस दौरान इस दौरान अभिनंदन के प्लेन पर हमला हुआ था और पाकिस्तानी मिलिट्री ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वो कुछ दिनों के बाद इंडिया में वापस बुला लिए गए थे और इस दौरान पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी।
पाकिस्तान अक्सर किसी ना किसी तरह की आतंकी गतिविधि करता रहता है और हाल ही में पहलगाम में हुए हमले के बाद इंडिया ने कई मिसाइलें दागी थी। फिलहाल पाकिस्तानी मेजर मोइज अब्बास शाह खबरों का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications