पाकिस्तानी मैगजीन ने बताया शाहरुख खान का असली नाम? फैंस को लग सकता है जोर का झटका!

बॉलीवुड क्या.. अगर दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स की बात आती है तो इस लिस्ट में ही शाहरुख खान होते हैं। इस वक्त शाहरुख खान को लेकर फिर से चर्चा हो रही है। हम सभी जानते हैं शाहरुख खान को कई नामों से जाना जाता है।
कोई उनको शाहरुख कहता, कोई किंग खान, कोई एसआरको तो बादशाह या पठान कहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख खान का असली नाम क्या है?
जी हां, शाहरुख खान का पहला नाम कुछ और था और इसको लेकर एक पाकिस्तानी मैगजीन ने खुलासा किया है। एक पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पेज पर लिखा गया है कि शाहरुख खान की नानी ने उनका नाम कुछ और ही रखा था।
क्या था असली नाम?
डीवा मैगजीन पाकिस्तान ने शाहरुख खान की तस्वीर के साथ लिखा है कि उनके बचपन का नाम अब्दुल रहमान था। ये नाम उनकी नानी ने रखा था। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, 'द अनुपम खेर शो' के दौरान शाहरुख खान ने बचपन की एक कहानी का खुलासा किया। उनकी नानी ने शुरू में उनका नाम अब्दुल रहमान रखा था।
हालाँकि यह नाम आधिकारिक तौर पर दर्ज नहीं किया गया था, लेकिन वह चाहती थी कि वह इसे स्वीकार कर ले। इसपर शाहरुख खान ने कहा था, "मुझे नहीं पता, लेकिन मेरी नानी ने बचपन में मेरा नाम अब्दुल रहमान रखा था। मुझे अजीब लगा। जरा अब्दुल रहमान अभिनीत बाजीगर की कल्पना करें... यह अच्छा नहीं लगेगा। बाजीगर के रूप में शाहरुख खान बेहतर लगते हैं।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस पोस्ट के नीचे लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''सदी की ख़बर, धन्यवाद दिवा।'' एक ने लिखा, ''अब्दुल रहमान खूबसूरत नाम और दमदार नाम है।'' एक ने लिखा, ''अब्दुल नाम से और ट्रोल होता इंडिया में शाहरुख खान का नाम ब्रांड बन गया है।'' एक का कहना है, ''एक बार शाहरुख चॉकलेट के लिए रो रहे थे लेकिन उनके पिता ने स्कूल का होमवर्क पूरा नहीं करने के कारण उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था!'' एक का कहना है, ''हम सभी इसे दशकों से जानते हैं।''


Click it and Unblock the Notifications











