पाकिस्तानी पत्रकार ने कंगना रनौत को दिया जवाब- 'यहां हीरोज के घर नहीं तोड़े जाते, तुलना ना करें'
कंगना रनौत ने जब से मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की है तब से लगातार उनको लेकर बवाल मचा हुआ है और हाल ही में उनके ऑफिस पर बीएमसी के बुल्डोजर चलने की खबर भी छाई हुई है। गौरतलब है कि इस खबर के बाद लोग सोशल मीडिया पर दो भागों में बंट गए थे। कुछ ऐसा थे जो कि कंगना रनौत के साथ खड़े थे और इस काम को पूरी तरह से गलत बता रहे थे तो कुछ शिव सेना सरकार के इस फैसले के साथ खड़े थे।
कंगना रनौत ने एक बार फिर से मुंबई की तुलना कल पाकिस्तान से कर डाली। दरअसल बीएमसी का बुल्डोजर चलते ही उन्होने इसकी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में 'पाकिस्तान' लिखा था। लेकिन अब पाकिस्तान से इस बात का विरोध हुआ है कि हमारा नाम इसपर क्यों लिया जा रहा है। एक पाकिस्तानी पत्रकार को ये बात इतनी नागवार गुजरी है कि उसने कंगना रनौत को एक ट्वीट करते हुए जवाब दिया है।
कंगना रनौत पर सलमान खान की एक्ट्रेस का आरोप- 'महाराष्ट्र और मुंबई को बदनाम कर रही हैं'


Click it and Unblock the Notifications











