वीना मलिक ने दिया बेटे को जन्म, शाहरूख से की बराबरी
आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कहना जा रहे हैं, तो क्या करें साथियों बात ही ऐसी है। पाकिस्तानी आयटम गर्ल वीना मलिक ने 23 सितंबर को यूएस में बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी वीना के पति असद बशीर खान ने ट्विटर के जरिये दी है।
मालूम हो कि बिग बॉस सीजन 4 की हॉट प्रतियोगी और भारतीय फिल्मों में उत्तेजक रोल निभाने वाली वीना मलिक ने दिसंबर 2013 में दुबई के कारोबारी असद बशीर खान से शादी की थी। वीना की शादी की खबर अचानक से आयी थी जिसकी वजह से लोग काफी हैरान रह गये थे।
वीना मलिक ने दिया बेटे को जन्म, नाम रखा अबराम
और अब अचानक से वीना के मां बनने की खबर आ गई जो कि काफी हैरत अंगेज ही है। वीना मलिक ने अपने बेटे का नाम अबराम रखा है। और इस तरह से वीना मलिक ने अपने उस बयान को सच्चा साबित करने की कोशिश की है कि वो एक दिन फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के साथ पर्दे पर नजर आयेंगी।
अब वीना का यह सपना कभी पूरा होगा या नहीं यह तो कहना बहुत मुश्किल है क्योंकि असद बशीर खान से शादी करने के बाद वीना मलिक ने ऐलान किया था कि वो अब कभी फिल्मों में काम नहीं करेंगी। चलिए रील लाइफ में ना सही रीयल लाइफ में ही सही वीना ने शाहरूख से बराबरी के मद्देनजर अपने नवजात को वो ही नाम दिया है जो कि शाहरूख खान की तीसरी औलाद का है।
मालूम हो वीना मलिक को लोग एक विवादित आयटम क्वीन कहते हैं। वीना का नाम कभी मैच फिक्सिंग में फंसे क्रिकेटरों के साथ जोड़ा जाता है तभी वो किसी मैंगजिन कवर पेज पर वो टॉपलेस नजर आती हैं।
भारत में भी उन्होंने बिग बॉस 4 से कदम रखा जहां उनका नाम अष्मित पटेल के साथ जोड़ा गया। खुद वीना, अष्मित के साथ कई जगह अश्लील हरकतें करती पायीं गईं थी। उसके बाद वीना ने फिल्मों का रूख किया और अपनी सेक्सी इमेज को पूरी तरह से कैश कराने की कोशिश की लेकिन अफसोस उनके खाते में सक्सेस नहीं विवाद ज्यादा आ गये।
थकहारकर वीना ने लाइफ में सैटेल होने का फैसला किया और नतीजा आपके सामने हैं। मात्र नौ महीने में ही वीना मलिक बेगम से मां बन गईं।


Click it and Unblock the Notifications












