मौलाना मुफ्ती कवी राखी सावंत को बनाना चाहते हैं अपनी बीवी, बस एक बार हो जाए ये एक काम और फिर...

Mufti Abdul Qavi

Mufti Abdul Qavi Rakhi Sawant: एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज को लेकर नए नए मुद्दे खड़ी करती ही रहती हैं। कई बार तो राखी सावंत की बातों पर उनके फैंस को भी यकीन नहीं होता है। दो दो शादियां टूटने और घर्म परिवर्तन के बाद जहां राखी ने पाकिस्तानी डोडी खान के साथ अपने शादी के ऐलान से नया सेंसेशन खड़ा कर दिया है तो वहीं दूसरी और पाकिस्तान के ही इस्लामिक धर्मगुरू मौलाना मुफ्ती कवी ने राखी सावंत से शादी करने की ख्वाहिश से पर्दाफाश किया है।

मुफ्ती कवी हाल ही में मुनीजे मोईन के पोडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने राखी से शादी के बारे में बात की। राखी सावंत की तरह ही मुफ्ती कवी भी अपने बयानों से विवाद खड़े करते रहते हैं। अब वो अपने इस बयान को लेकर काफी सुर्खियों में आ गए हैं।

द एक्स्प्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक मुफ्ती कवी अक्सर विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में राखी सावंत ने एक वीडियो में कहा था कि वो किसी पाकिस्तानी से शादी करना चाहती हैं। इस पर उन्होंने पोडकास्ट में कहा, "मैं यहां हूं और तैयार हूं। लेकिन एक शर्त के साथ। मैं इसके लिए पहले अपनी मां से इजाजत लूंगा। अगर वो मुझे इंजाजत देंगी, तभी मैं करूंगा, क्योंकि उनके ये आदेश है कि तुम शादी करने से पहले मुझसे पूछोगे।"

मुफ्ती कवी कहते हैं, "इंडिया से एक मोहतरमा आई हुई हैं। उनसे मुझे एक ही बात पूछनी है, हिंदू या मुस्लिम में कहीं पर तुम्हारा कोई निकाह तो नहीं है। मेरे लिए ये बहुत आसानी की बात है कि हमारे जो डॉक्टर जाकिर नाइक हैं, हमारे प्रोफेसर डॉक्टर हमीदुल्लाह हैं...उनकी तहकीक ये है कि हिंदुओं के पास जो किताब है वो इल्हामी किताब है। इसका मतलब ये है कि अब वो अहल-ए-किताब हुईं।"

मुफ्ती कवी के इस बयान के बाद पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोग उनके शादी वाले बयान पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि अभी तक राखी सावंत की ओर से इस बारे में कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि जिस तरह से पिछले कुछ वक्त से राखी पाकिस्तानी सितारों और इंफ्लुएंसर्स को पब्लिकली जवाब दे रही हैं, माना जा रहा है कि मुफ्ती कवी के इस बयान पर भी उनका रिएक्शन सामने जरूर आएगा।

More from Filmibeat

Read more about: mufti qavi rakhi sawant bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X