मेरे पैर का अंगूठा अपने मुंह में ले और... पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बताई तलाक की वजह...
Pakistani Influencer Sehar Hayat-Sami Raseed Divorce: सोशल मीडिया पर आए दिनों एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कोई शादी कर रहा है तो किसी का तलाक हो रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी शेयर करने वाले लोगों की निजी जिंदगी बचती ही नहीं है वह खुद भी एक पब्लिक पर्सनालिटी बन जाते हैं। जिसके बाद उनका हर एक निजी मामला पब्लिक के सामने आ जाता है ऐसा मानना पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर सेहर हयात का है।

सेहर ने बताई तलाक की असली वजह
आपको बता दें कि सेहर हयात पाकिस्तान की जानी मानी टिक टॉकर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टा पर उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अकसर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बता दें कि सेहर ने साल 2023 में सामी रशीद के साथ निकाह किया था। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं। कपल की केमिस्ट्री लोगों को खासा पसंद आती थी। शादी के बाद दोनों ने जल्द ही एक बच्चा प्लान किया, लेकिन दोनों की इस खुशहाल जिंदगी को नजर लग गई और अचानक ही सेहर ने इंस्टा पर आकर तलाक की घोषणा कर दी। हालांकि इस खबर ने लोगों को चौंका दिया था। वहीं अब जाकर सेहर ने तलाक की असली वजह बताई है।
मेरे पैर का अंगूठा अपने मुंह में...
सेहर ने शौहर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं तब सामी रशीद ने उन्हें मारा पीटा था। इतना ही नहीं सामी कई बार उन पर हाथ उठा चुके हैं। सेहर ने आगे बताया कि सामी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। सामी अपने घर वालों को सामने उनसे अपशब्द बोलते थे। बिगड़ते रिश्ते और तनावों को देखते हुए सेहर ने सामी से अलग घर में रहने की बात की तब सामी ने उनसे कहा कि अगर वह उनके पैर का अंगूठा अपने मुंह में रखकर बैठेंगी तब ही वह अलग घर में रहेंगे।
शादी के बाद दिया धोखा
सेहर ने आगे बताया कि शादी के बाद से ही सामी ने उन्हें धोखा देना शुरू कर दिया था। निकाह से समय यह बताया गया था कि हक-मेहर की रकम 2 करोड़ रुपये होगी, लेकिन टैक्स की वजह से सामी ने सेहर से कहा था कि फिलहाल के लिए इसे 50 लाख रुपये लिखते हैं, लेकिन बाद में बताया गया कि मौलवियों की गलती की वजह से यह 50 लाख नहीं बल्कि 5 लाख हो गया।
बार-बार बनाया गया मानसिक दबाव
इंफ्लुएंसर आगे कहती हैं कि सिर्फ एक वजह से नहीं बल्कि कई सारी चीजों की वजह से उनपर मेंटली प्रभाव पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि सामी उनके कैरेक्टर को लेकर भी कई बार सवाल खड़ा कर चुके थे। जबकि सामी ने भी इस मामले पर वीडियो बनाकर तलाक की वजह बताई है। सामी का कहना है कि सेहर उनके परिवार वालों के साथ रहना पसंद नहीं करती थीं जिस वजह से रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications











