सना यूसुफ़ के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, 17 साल की बच्ची की कामयाबी पाकिस्तान को नहीं हुई बर्दाश्त?

Pakistani Influncer Star Sana Yousuf Shot Dead: पाकिस्तान के इस्लामाबाद से एक बार फिर से हैरान करने वाला मंजर सामने आया है। 17 साल की सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर और टिक टॉक स्टार सना यूसुफ़ की सोमवार, 2 जून की रात को इस्लामाबाद के जी-13 सेक्टर में उनके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सना यूसुफ की मौत की खबर ने हर किसी को अंदर तक हिल दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सना को एक अंजान व्यक्ति ने बहुत करीब से गोली मारी है। हमलावर मेहमान बनकर घर में दाखिल हुआ था और कांड को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से भाग गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार घटना से ठीक पहले सना ने अपने घर के बाहर संदिग्ध शूटर के साथ थोड़ी देर बातचीत की थी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि संदिग्ध ने घर में प्रवेश किया, कई गोलियां चलाईं और फिर घटनास्थल से भाग गया। सना को दो गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया। अधिकारियों ने हत्या की पूरी जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी नहीं की है। जांचकर्ताओं का मानना है कि हमलावर मृतका सना को जानता था।
हालांकि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक क्लियर हुआ है, लेकिन अधिकारी कई पहलुओं पर जांच कर रहे हैं जिनमें पर्सनल डिस्प्यूट, सामाजिक तनाव या संभावित सम्मान से जुड़ा अपराध शामिल है। मकसद के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications