शादी की तीसरी रात पति के फोन पर लड़की का आया कॉल, पूछने पर मुसलिम हसीना को जानवरों की तरह पीटा
Nabiha Ali Khan: नबीहा अली खान पाकिस्तान की एक मशहूर इनफ्लुएंसर है और इस समय वह काफी दर्द में है। दरअसल उनकी दूसरी शादी भी अब टूटने की कगार पर आ चुकी है और उनके पहले पति का कई साल पहले ही निधन हो चुका है। पहली शादी से उन्हें एक बेटा भी है। लेकिन 2015 में उन्होंने अपने दोस्त हारिस खोखर के साथ में शादी कर ली थी।

पति करता था टॉर्चर
लेकिन अब नबीहा अली खान की शादी 1 साल के भीतर ही टूटने की कगार पर आ चुकी है और अब चर्चा है कि वह पति से तलाक लेने वाली है। बताया जा रहा है कि उनके पति उन्हें बुरी तरीके से टॉर्चर करते हैं।
MYK News TV के साथ बातचीत के दौरान इनफ्लुएंसर ने बताया कि मैंने अपनी शादी के पहले दिन से ही घर बसाने की पूरी कोशिश की थी। बहुत सारी चीजों को बर्दाश्त किया लेकिन शादी के तीसरे दिन ही हमारी लड़ाई होना शुरू हो गया था।
शादी की तीसरी रात पति ने पीटा
नबीहा अली खान ने खुलासा किया की शादी की तीसरी रात ही उनके पति के फोन पर किसी लड़की का फोन आ रहा था और इसी बात पर उनके पति से खूब लड़ाई भी हुई। इस बहस के बाद पति ने उन्हें जानवरों की तरह मारना शुरू कर दिया था और बेड से नीचे गिरा दिया।
नबीहा अली खान ने इस पर बात करते हुए कहा कि "शादी के तीसरे दिन रहे मुझे छोड़ ही नहीं रहा था और मेरे बाल पकड़ पकड़ कर मुझे दीवारों में भी मार रहा था। मैं पूरी रात रोती रही थी और तड़पती रही थी। लेकिन उसने मुझसे माफी तक नहीं मांगी।"
कत्ल की धमकियां देता था पति
नबीहा अली खान ने खुलासा किया कि उन्हें पति ने इतना ज्यादा मारा था कि उनकी बॉडी पर काफी ज्यादा निशान हो गए थे। इनफ्लुएंसर ने यह भी दावा किया कि उनके पति उन्हें कत्ल करने की धमकियां भी देता था और शादी के तीसरे दिन ही उनके पति ने उन्हें घर से बाहर कर दिया था। शादी के 3 महीने बाद ससुराल वाले भी उन्हें घर से निकलने पर मजबूर किया करते थे।
कई महिलाओं के साथ थे अफेयर
नबीहा अली खान ने यह भी दावा किया कि उनके पति ने उनसे फेमस होने और पैसों के लिए शादी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति के कई सारी महिलाओं के साथ में अफेयर है और सास ससुर पहले से ही इस बारे में बखूबी जानते थे। इनफ्लुएंसर में यह भी कहा कि उनके पति सड़कों पर उन्हें बेइज्जत करता था और अपना दर्द बयां करते हुए वह फूट-फूट कर रोने लगी।


Click it and Unblock the Notifications