Mahira Khan की को-एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी सरकार की खोली पोल, कराची एयरपोर्ट में हाथ धोने तक लिए पानी नहीं

Pakistani Actress On Karachi Airport: भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना ख्वाजा बायत ने अपने देश में बुनियादी सुविधाओं की खराब हालत पर चिंता जताई है। उन्होंने कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट की हालत कितनी ज्यादा खस्ता है।
'एयरपोर्ट में पानी नहीं'
हिना ने वीडियो में कहा, "जब हमें अपने देश की तरक्की पर गर्व करना चाहिए, तब हालत ये है कि हमारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाशरूम में पानी तक नहीं है। लोग वुज़ू करना चाहते हैं, नमाज़ पढ़ना चाहते हैं, या बच्चों को बाथरूम ले जाना चाहते हैं, लेकिन पानी नहीं है।"
सरकार की आलोचना
उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "हमारे एयरपोर्ट, इंस्टीट्यूशन और बाकी इंफ्रास्ट्रक्चर इस कदर खराब क्यों हो गया है? कोई अपनी जिम्मेदारी लेना ही नहीं चाहता। हर कोई बड़ी-बड़ी प्लानिंग, नई ट्रेनों और प्रोजेक्ट्स की बातें कर रहा है, लेकिन जरूरी चीजों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। ये बहुत शर्म की बात है कि हमारे सबसे अहम एयरपोर्ट में पानी तक नहीं है।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें, हिना अपने करियर में कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हिना को उड़ान, इश्क गुमशुदा, हमसफर, जिंदगी गुलजार है, शहर-ए-जात जैसे शोज में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। वो पाकिस्तान के आज के बड़े-बड़े एक्टर्स के संग काम कर चुकी हैं, जिनमें से एक माहिरा खान भी हैं।
भारत सरकार ने रद्द की सिंधु जल संधि
ये बयान ऐसे वक्त आया है जब भारत ने एक महीने पहले पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है। यह कदम भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक बड़े आतंकवादी हमले के बाद उठाया। इस फैसले से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में भारत से बातचीत करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वह पुराने मुद्दों को सुलझाने के लिए तैयार हैं। लेकिन भारत ने साफ कह दिया कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पूरी तरह खत्म नहीं करता, तब तक बातचीत नहीं हो सकती।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- 'जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पूरी तरह और साफ तरीके से खत्म नहीं करता, तब तक सिंधु जल संधि रद्द ही रहेगी।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहले कहा था, 'पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।' यानी जब तक आतंकवाद बंद नहीं होता, तब तक पानी जैसी चीजों पर भी बात नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications











